23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Govt Jobs: स्वास्थ्य विभाग में जल्द 20000 पदों पर होगी भर्ती, युवाओं को मिलेगा रोजगार

राज्य सरकार चिकित्सकों एवं नर्सिंगकर्मियों के 90 प्रतिशत पद जल्द भरेगी। कांग्रेस सरकार का नाम लिए बगैर कहा कि जबकि पहले 50 प्रतिशत पदों पर भी भर्ती नहीं होती थी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Akshita Deora

•

Updated: 19 Apr 2025, 3:48 PM IST

Health Department New Vacancy: चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने मेडिकल लहजे में ही सरकार के कामकाज की सराहना की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने चिकित्सा विभाग को स्ट्रॉंग इंजेक्शन दिया है। इसके तहत 23 हजार पदों पर राजस्थान पोर्टल पर ट्रांसपेरेन्ट तरीके से भर्तियां की गई हैं। जल्द 20 हजार पदों पर और भर्ती की जाएगी।

करीब 50 हजार नियुक्तियों से युवाओं को रोजगार मिलेगा। हमारा विभाग भर्तियों में नम्बर वन है।

अजमेर में शुक्रवार को जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन ब्लॉक के लोकार्पण के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने यह बात की। चिकित्सा मंत्री खींवसर ने कहा कि राज्य सरकार चिकित्सकों एवं नर्सिंगकर्मियों के 90 प्रतिशत पद जल्द भरेगी। कांग्रेस सरकार का नाम लिए बगैर कहा कि जबकि पहले 50 प्रतिशत पदों पर भी भर्ती नहीं होती थी।

यह भी पढ़ें : 557 यूजी-पीजी कॉलेजों के लिए आई Good News, राजस्थान सरकार ने अक्षय ऊर्जा निगम को किया अधिकृत, जानें क्या मिलेगा फायदा

उन्होंने कहा कि गर्मी से राहत के लिए समर कंटीजेंसी प्लान पर विभाग काम कर रहा है। वे वीसी के माध्यम से मॉनिटरिंग कर रहे हैं। हीटवेव से बचाव के लिए एसी, कूलर, आइस बॉक्स आदि के बंदोबस्त चिकित्सालयों में रखने के निर्देश दिए गए हैं।

कांग्रेस पर पलटवार

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के ट्वीट के सवाल पर चिकित्सा मंत्री ने कहा कि हमारी सरकार आने के बाद हमने क्या किया है, उन्हें ज्ञान नहीं है। कांग्रेस सरकार के दौरान कार्यों पर श्रेय लेने के सवाल पर उन्होंने तंज कसा कि हमारी सरकार के कामों का भी कांग्रेस सरकार बनने पर उद्घाटन किए थे,ऐसी टिप्पणियां व्यर्थ हैं।

विधानसभा अध्यक्ष व चिकित्सा मंत्री ने किया मेडिसिन ब्लॉक का लोकार्पण

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, चिकित्सा मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने स्मार्टसिटी प्रोजेक्ट के तहत निर्मित 37.7 करोड़ की लागत के मेडिसिन ब्लॉक का फीता काटकर लोकार्पण किया। इस दौरान केन्द्रीय कृषि राज्यमंत्री भागीरथ चौधरी, जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत भी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें : CM भजनलाल के गृह जिले के लिए आई खुशखबरी, 670 करोड़ की लागत से निखरेगा स्वरूप, जानें कहां होंगे खर्च