
Good News For Bharatpur: भरतपुर शहर में 670 करोड़ रुपए से सडक़, ड्रेनेज नेटवर्क का दायरा फैलेगा। कई मॉडल रोड तैयार होगी, साथ ही बड़ी सेक्टर सडक़ों के जरिए शहर के अंदरुनी हिस्से को बाहरी क्षेत्र से सीधे जोड़ा जाएगा। कॉमर्शियल इन्फ्रास्ट्रक्चर डवलपमेंट से लेकर ट्रांसपोर्ट नेटवर्क को लेकर भी कवायद चल रही है। इसके लिए राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र योजना बोर्ड (एनसीआरपीबी) से 670 करोड़ रुपए का लोन ले रहे हैं। भरतपुर विकास प्राधिकरण काम कराएगा और लोन चुकाने की गारंटी सरकार लेगी। इन प्रोजेक्ट्स में बजट घोषणा के काम भी हैं। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री ने नगरीय विकास विभाग को इन प्रोजेक्ट्स को गति देने के निर्देश दिए थे। इसके बाद मुख्य नगर नियोजक (एसीआर) राजेश तुलारा ने योजना बोर्ड को 16 अप्रेल को प्रस्ताव भेज दिया। भरतपुर सीएम का गृह जिला है। सीएम बनने के बाद से यहां के रहवासी यहां पर बदलाव देखना चाह रहे हैं।
भरतपुर विकास प्राधिकरण की बोर्ड बैठक 3 अप्रेल को हुई, इसमें इन प्रोजेक्ट्स को भी मंजूरी दी गई। इससे एक दिन पहले प्राधिकरण आयुक्त ने नगरीय विकास विभाग को इन प्रोजेक्ट्स की मंजूरी मांगी। यूडीएच के प्रमुख सचिव ने एनसीआरपीबी की शर्तों के अनुसार इसकी स्वीकृति दी। इस दिन मुख्य नगर नियोजक ने योजना बोर्ड को प्रस्ताव भेज दिया।
4- ड्रेनेज सिस्टम: 70 करोड़ रुपए (शहर के अंदरुनी हिस्सों के ड्रेनेज सिस्टम को सुदृढ़ किया जाएगा)
5- कॉमर्शियल इन्फ्रास्ट्रक्चर डवलपमेंट: 200 करोड़ रुपए (सरसों मंडी की शहर के अंदरुनी हिस्से से बाहरी क्षेत्र में शिफ्टिंग। )
Updated on:
18 Apr 2025, 2:59 PM IST
Published on:
18 Apr 2025, 2:59 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.