
राज्य बजट परिचर्चा : घरेलू व रोजमर्रा की चीजों हों सस्ती. महिलाओं की टिकट फ्री हो यात्रा,राज्य बजट परिचर्चा : घरेलू व रोजमर्रा की चीजों हों सस्ती. महिलाओं की टिकट फ्री हो यात्रा
आगामी नौ फरवरी को आने वाले राज्य बजट में लोगों को राज्य सरकार से उम्मीदें हैं। लोगों का कहना है कि डबल इंजन की सरकार है। आने वाले चुनाव के मद्देनजर बजट राहत देने वाला हो सकता है। राज्य सरकार रसोई गैस पर लगने वाले कर कम करती है तो राहत मिलेगी। राशन सामग्री, तेल, खाद्य पदार्थों, तेल आदि की कीमतों में राज्य जीएसटी व बिक्रीकर आदि में छूट मिलनी चाहिए। जिससे आम लोगों को रोजमर्रा के खर्च में कमी आएगी।
-राजस्थान के बजट में पेट्रोल और डीजल पर वेट काम करना चाहिए। पर्याप्त पानी की व्यवस्था की जानी चाहिए जिससे उद्योगों को प्रोत्साहन मिलेगा। उद्योग स्थापित करने के लिए प्रावधान आसान होने चाहिएं। सरकारी कार्यालयों मे एकल खिड़की का प्रावधान होना चाहिए जिससे लोगों को दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़े।
रणजीत सिंह, पार्षद
- महिलाओं के लिए बचत पर ब्याज में अधिक बढ़ोतरी होनी चाहिए। महिलाओं के लिए कौशल विकास जैसी योजनाएं लागू की जानी चाहिएं। महिला अत्याचार के लिए सख्त कानून बनाकर सख्त सजा का प्रावधान होना चाहिए। रसोई का संपूर्ण सामान सस्ता होना चाहिए। कामकाजी महिलाओं के आवागमन को सुचारू, सुलभ और निशुल्क किया जाना चाहिए।
वर्षा सिंह राजपूत
Updated on:
04 Feb 2024 10:53 pm
Published on:
04 Feb 2024 10:53 pm
