30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Humrah Ajmer: हमराह हुआ अपना अजमेर, आप भी देखिए ये शानदार रंग

हमराह कार्यक्रम में बच्चे, युवा, प्रौढ़ और बुजुर्ग भाग लेने पहुंचे। पक्षियों का कलरव ने मधुर तरानों का एहसास कराया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

raktim tiwari

•

Updated: 21 Apr 2019, 9:14 AM IST

humrah programme in ajmer

humrah programme in ajmer

अजमेर.

रोजमर्रा की भागदौड़, वाहनों के शोर-शराबे से दूर रहकर लोगों ने प्रकृति को निहारा। किसी ने पेंटिंग की तो कोई सतोलिया-फुटबॉल खेलने में व्यस्त दिखा। राजस्थान पत्रिका के हमराह में यह शानदार रंग दिखाए दिए।

गौरव पथ-आनासागर चौपाटी पर आयोजित हमराह कार्यक्रम में बच्चे, युवा, प्रौढ़ और बुजुर्ग भाग लेने पहुंचे। पक्षियों का कलरव ने मधुर तरानों का एहसास कराया। बच्चों, युवाओं को मस्ती का भरपूर मौका मिल गया। उन्होंने स्केटिंग, बैडमिंटन, सतोलिया का जमकर लुत्फ उठाया। बुजुर्गों के ओम के उच्चारण से वातारवण गूंज उठा। लोगों ने हमराह में योगासन भी किए।

तत्काल मिले पुरस्कार
लोक कलाकार संजय सेठी ने लोगों को लोकसभा चुनाव में अधिकाधिक मतदान की शपथ दिलाई गई। इस दौरान डॉ. हरीश बेरी ने लोगों को वीवीपैट-ईवीएम की कार्यप्रणाली के बारे में बताया। लोगों से मतदाता जागरुकता से जुड़े प्रश्न पूछे गए। सही उत्तर पर ईनाम भी मिलेग।

स्वास्थ्य जांच में उमड़े लोग
कार्यक्रम के दौरान जेएलएन अस्पताल के पूर्व अधीक्षक डॉ. एल. के. नेपालिया और उनकी टीम ने लोगों के नेत्रों की जांच की। स्वास्थ्य जांच के अलावा कई लोगों ने खान-पान, पौष्टिक आहार और अन्य परामर्श भी लिया।

सोशल मीडिया पर छाया हमराह
हमराह कार्यक्रम सोशल मीडिया पर छाया रहा। लोगों ने खुद और परिवार की सेल्फी-फोटो खींचकर फेसबुक और वॉट्सएप पर अपलोड किए। इस पर उन्हें तुरन्त कमेंट और लाइक्स मिले।