8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पंचायत चुनाव में शराब बांटने की योजना : पुलिस ने 15 लाख कीमत की अवैध शराब पकड़ी

पुलिस ने गश्त के दौरान पकड़ा ट्रक,चालक ने कबूला कि वह अंबाला से गुजरात ले जा रहा था शराब,पंचायतीराज चुनाव में यह शराब बांटी जानी थी, गुजरात में वैसे भी शराबबंदी लागू है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Suresh Bharti

•

Updated: 26 Sep 2020, 1:02 AM IST

पंचायत चुनाव में शराब बांटने की योजना : पुलिस ने 15 लाख कीमत की अवैध शराब पकड़ी

चूरू जिले की सादुलपुर थाना पुलिस की ओर से बरामद अवैध शराब व गिरफ्तार तस्कर।

अजमेर/चूरू . चुनाव जीतने के लिए उम्मीदवार कई तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। वोटरों को कहीं नोट तो कहीं शराब बांटने सहित अन्य कई लालच देना कोई नई बात नहीं है। कोरोना काल में वैसे ही सख्ती है। फिर चुनाव आचार संहिता के चलते वोटरों को लुभाना कानूनी रूप से गलत है।

चूरू जिले के सादुलपुर पुलिस ने गश्त के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग 52 स्थित गांव लुदी झाबर के नजदीक शराब से लदे ट्रक को जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पीओपी की आड़ में हरियाणा से शराब तस्करी कर गुजरात ले जा रहा था। 332 कर्टन अंग्रेजी शराब की अनुमानित कीमत 15 लाख रुपए आंकी है।

ट्रक को रोककर चालक से पूछताछ

डीएसपी रामप्रताप विश्नोई ने बताया कि अवैध शराब पकड़ो अभियान अन्तर्गत थानाधिकारी गुरभूपेन्द्र सिंह ने गश्त के दौरान शुक्रवार दोपहर गांव लुदी के नजदीक हरियाणा की ओर से आ रहे एक ट्रक को रोककर चालक से पूछताछ की तो वह घबरा गया। संतोषजनक जवाब नही दे पाया। माना जा रहा है कि शराब की यह खेप पंचायत चुनाव के चलते बांटने मंगाई गई थी।

अम्बाला से शराब भरकर गुजरात आपूर्ति

तलाशी में ट्रक से भरी पीओपी के नीचे शराब के कर्टन छुपाए हुए थे। पुलिस ने ट्रक चालक बाड़मेर जिले अन्तर्गत गांव गुमानेकातला निवासी तेजासिंह को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि प्रारम्भिक पूछताछ में चालक ने बताया कि अम्बाला से शराब भरकर गुजरात ले जा रहा था। पुलिस अनुसार चालक ने बताया कि यह उसका प्रथम प्रयास था। थानाधिकारी ने बताया कि आरोपी को शनिवार को न्यायालय में पेश करेंगे।

थम नहीं रही शराब तस्करी

शराब तस्करी थमने का नाम नही ले रही है। यदाकदा पुलिस के सामने शराब तस्कर आ जाता है तो शराब पकड़ी जाती है, लेकिन शराब तस्करी पर अंकुश नही लग रहा है। वर्ष 2018 में जिलेभर में 592 अभियोग दर्ज किये गये। तथा 614 शराब तस्करों को गिरफ्तार किया गया था। इन कार्रवाई में 15 ट्रक व एक बस, तीस जीप, एक कार, एक एम्बुलेंस, एक ट्रेैक्टर ट्रॉली, नौ मोटरसाइकिल, दो ऑटो जब्त किए गए थे।

तस्करी बढऩे की वजह

जिलेभर में वर्ष 2019 में 337 अभियोग शराब तस्करी के दर्ज किए गए थे। इसमें से 329 गिरफ्तार किए। चंडीगढ़ व हरियाणा निर्मित शराब की तस्करी बढऩे की वजह हरियाणा में शराब की एक्साइज डयूटी राजस्थान से कम होना हैै। इसके अलावा राज्य की सीमा से सटे गुजरात में शराब पर पाबंदी घोषित है। शराब तस्करों के लिए यह फ ायदे का सौदा है।