अजमेर और आसपास के गांवों सहित देश के विभिन्न प्रांतों से आए जायरीन की रौनक नजर आई।
ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती की दरगाह में रविवार को महाना छठी पर अकीदतमंद की भीड़ उमड़ी। जायरीन ने जियारत कर मखमली चादर और फूल पेश किए।
सुबह दरगाह के अहाता-ए-नूर में सुबह कुरान शरीफ की तिलावत हुई। खुद्दाम-ए-ख्वाजा ने रस्म अदा कराई। शिजराख्वानी और सलातो-सलाम पेश किया गया। इस दौरान समूचे दरगाह परिसर में अजमेर और आसपास के गांवों सहित देश के विभिन्न प्रांतों से आए जायरीन की रौनक नजर आई।
जगह-जगह नियाज
छठी की रस्म के बाद देश के विभिन्न हिस्सों से आए जायरीन ने तबर्रुक पर नियाज दिलाई। अंजुमन सैयदजादगान की ओर से लंगर का आयोजन किया ग या। अंजुमन शेखजादगान की तरफ से भी नियाज दिला कर तबर्रुक तकसीम किया गया। गरीब नवाज सेवा समिति की अगुवाई में जायरीन को लंगर तकसीम किया गया। मालूम हो कि महाना छठी पर हर महीने जायरीन पहुंचते हैं।
पढ़ें यह खबर भी: नवरात्र में भरा खजाना, 2000 रजिस्ट्री से 60 करोड़ की आय
दीपोत्सव व नवरात्र में शहर में प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त बढ़ी है। पंजीयन विभाग के अनुसार नगर निगम व एडीए द्वारा प्रशासन शहरों के संग अभियान के तहत पट्टे जारी करने से पंजीयन दस्तावेजों की तादाद गत वर्ष के मुकाबले काफी बढ़ गई है। अजमेर के दोनों उप पंजीयक कार्यालयों सहित जिले के अन्य स्थानों पर रोजाना 200 तक रजिस्ट्री हो रही हैं। अभी तक अजमेर में करीब 60 करोड़ तक का राजस्व पंजीयन दस्तावेजों से मिल चुका है।
विभाग के अधिकारियों ने बताया कि प्रत्येक स्लॉट में 30-40 ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन होते हैं। दिनभर में चार स्लॉट में लगभग 160 रजिस्ट्रेशन होते हैं।
रात तक करना पड़ रहा काम
विभागीय कर्मचारियों की ड्यूटी विधानसभा चुनाव में लगा देने से शेष कर्मचारियों द्वारा कार्यालय समय 6 बजे के बजाय रात तक रुककर प्रतिदिन के स्लॉट की रजिस्ट्री की जा रही हैं। कार्यालय द्वितीय में मात्र दो कर्मचारी ही उपलब्ध हैं।