16 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Ajmer News : बंद कमरे में महिला की संदिग्ध मौत, गला दबाने की आशंका, बेटे ने पिता पर जताया शक

आदर्श नगर थाना क्षेत्र में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। बंद कमरे में महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।
2 min read
Google source verification

फोटो पत्रिका नेटवर्क

अजमेर। आदर्श नगर थाना क्षेत्र में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। बंद कमरे में महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। महिला की गर्दन पर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, घटना आदर्श नगर थाना क्षेत्र स्थित माखूपुरा चौराहे की है। यहां एक बंद कमरे से महिला का शव बरामद किया गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे का ताला तोड़कर शव को बाहर निकाला और तुरंत एक निजी अस्पताल पहुंचाया। वहां से चिकित्सकों ने महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे जेएलएन अस्पताल रेफर कर दिया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतका की गर्दन पर मिले चोट के निशान

मृतका की पहचान मोहनी रावत के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जेएलएन अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। प्रारंभिक जांच में महिला की गर्दन पर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है।

बेटे ने पिता पर जताया संदेह

इस मामले में मृतका के बेटे ने अपने पिता पर संदेह जताते हुए आदर्श नगर थाना पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और हर पहलू से जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पुलिस अनुसंधान में जुटी हुई है।

बेटे को रसोई में मिला मां का शव

मृतका बेटे अजय सिंह ने पुलिस को बताया कि वह गुरुवार सुबह 9:30 बजे के करीब मां से बात करने के बाद ऑफिस चला गया था। दोपहर में बहन का कॉल आया। उसने कहा कि मां का फोन स्विच ऑफ आ रहा है। वह शाम को घर पहुंचा तो ताले लगे हुए थे। इसके बाद बाइक पर रिश्तेदारों के पास गया लेकिन मां का कुछ पता नहीं चला।

बेटे ने बताया कि वह वापस घर आया और ताले तोड़कर अंदर गया। तब तक किराएदार भी घर आ गए थे। उन्होंने बताया कि मां ने उनके फोन से मेरे से पिता से बात की थी। फोन पर ही दोनों का झगड़ा हो गया था। इस बीच बहन का वापस कॉल आया। उसने कहा कि घर में अच्छे से देख। वापस देखा तो रसोई में फर्श पर मां पड़ी थी।

बड़ी खबरें

View All

अजमेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग