
RPSC Recruitment Exams 2026
RPSC latest Update: अजमेर। राज्य के लाखों युवाओं को आरएएस सहित नई भर्तियों का इंतजार है। इससे अभ्यर्थियों सहित राजस्थान लोक सेवा आयोग की गाड़ी रफ्तार से दौड़ेगी। परीक्षाओं-चयन के बाद जहां अभ्यर्थियों को नौकरी मिलेगी, वहीं राज्य को नए कार्मिक-अधिकारी मिलेंगे।
आयोग आरएएस एवं अधीनस्थ सेवा भर्ती परीक्षा सहित कॉलेज लेक्चरर, स्कूल व्याख्याता भर्ती परीक्षा, कृषि, कारागार, कनिष्ठ लेखाकार और अन्य भर्ती परीक्षाएं-साक्षात्कार अंजाम देता है। भर्तियां कार्मिक विभाग और सरकार से अभ्यर्थना, पदों का वर्गीकरण मिलने के बाद मिलती हैं। साल 2026 के दो माह बीत चुके हैं। फिलहाल आयोग को कोई नई अभ्यर्थना नहीं मिली है।
1.25 लाख नई भर्तियों की घोषणा
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य में 1.25 लाख भर्तियों की घोषणा की है। इनमें चिकित्सा शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, स्कूल व्याख्याता, कृषि, आयुर्वेद, तकनीकी शिक्षा सहित अन्य भर्तियां अहम होंगी। इसके अलावा कार्मिक विभाग से आरएएस 2025-26 की नई भर्ती मिलने की उम्मीद है।
Published on:
02 Mar 2026 11:44 pm
बड़ी खबरें
View Allअजमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
