3 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान में होली के बीच हृदयविदारक घटना, NEET की तैयारी कर रही छात्रा को लेकर आई दुखद खबर, मंजर देख भाई कांप उठा

अजमेर में नीट की तैयारी कर रही छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन उसे तुरंत JLN अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद जांच शुरू कर दी है।

2 min read
Google source verification

अजमेर

image

Arvind Rao

Mar 03, 2026

Rajasthan NEET Aspirant Dies by Suicide in Ajmer

NEET Aspirant Dies by Suicide in Ajmer (Patrika symbolic picture)

अजमेर: राजस्थान के अजमेर जिले से एक बेहद दुखद और झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। जहां पूरा देश होली के रंगों में डूबने की तैयारी कर रहा है। वहीं, अजमेर के एक परिवार में इस त्योहार से ठीक पहले अंधेरा छा गया।

बता दें कि यहां NEET (मेडिकल प्रवेश परीक्षा) की तैयारी कर रही 21 वर्षीय छात्रा निकिता ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

भाई ने सबसे पहले देखा मंजर

मिली जानकारी के अनुसार, यह हृदयविदारक घटना अजमेर के नारेली गांव (अलवर गेट थाना क्षेत्र) की है। सोमवार की सुबह जब निकिता के कमरे का दरवाजा नहीं खुला, तो उसके छोटे भाई ने अंदर जाकर देखा।

कमरे का दृश्य देख भाई के पैरों तले जमीन खिसक गई। निकिता का शव पंखे से लगे फंदे पर लटका हुआ था। भाई के शोर मचाने पर परिवार के अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में निकिता को फंदे से नीचे उतारा गया।

अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

परिजन निकिता को लेकर तुरंत जेएलएन अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर अलवर गेट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया।

पुलिस की शुरुआती जांच में मामला प्रथम दृष्टया आत्महत्या का ही लग रहा है। हालांकि, मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, जिससे मौत के कारणों पर रहस्य बना हुआ है।

पोस्टमॉर्टम को लेकर हुआ गतिरोध

घटना के बाद परिवार गहरे सदमे और गम में था। पुलिस के अनुसार, शुरुआत में परिजन छात्रा के शव का पोस्टमॉर्टम कराने के पक्ष में नहीं थे। वे इस कानूनी प्रक्रिया से बचकर शव को सीधे घर ले जाना चाहते थे।

हालांकि, पुलिस अधिकारियों ने मामले की गंभीरता और कानूनी अनिवार्यता को समझाते हुए परिजनों से लंबी 'समझाइश' की। काफी समझाने के बाद परिवार पोस्टमार्टम के लिए राजी हुआ, जिसके बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया।

जांच के घेरे में 'तनाव' और 'दबाव'

21 साल की निकिता मेडिकल क्षेत्र में करियर बनाने का सपना देख रही थी और नीट की तैयारी में जुटी थी। पुलिस अब इस बिंदु पर भी जांच कर रही है कि क्या वह पढ़ाई के दबाव में थी या फिर आत्महत्या के पीछे कोई अन्य व्यक्तिगत कारण था। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

बड़ी खबरें

View All

अजमेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग