
aadhar card
विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति अब सीधे बैंकों के माध्यम से प्राप्त होगी। शिक्षा विभाग 1 अगस्त से इस योजना को डायरेक्ट कैश ट्रांसफर स्कीम से जोड़ रहा है। इसके लिए विभाग ने अन्य योजनाओं के तहत सभी विद्यार्थियों से उनके आधार कार्ड मांगे हैं। आधार कार्ड को विद्यार्थियों के बैंक खातों से लिंक कराया जाएगा।
जिन विद्यार्थियों के आधार कार्ड या बैंक खाता नहीं है, उन्हें 31 जुलाई तक आधार कार्ड बनवाने के निर्देश दिए हैं। मामला मुख्यालय से जुड़ा होने के चलते इसका दायित्व संस्था प्रधानों को सौंपा गया है। इसकी रिपोर्ट 31 जुलाई तक देने को कहा गया है। जिन विद्यार्थियों के अब 1 अगस्त तक आधार कार्ड नहीं होगा। विभाग की ओर से उन्हें नए सत्र की छात्रवृत्ति जारी नहीं हो सकेगी।
बनी रहेगी पारदर्शिता
विभाग के अधिकारियों ने बताया कि विद्यार्थियों को पूर्व में ऑफलाइन ही छात्रवृत्ति सहित अन्य योजनाओं का लाभ दिया जाता था, लेकिन कई बार विद्यार्थियों को योजनाओं का लाभ नहीं मिलने की शिकायत प्राप्त हो रही थी। इसके चलते विभाग ने इस सत्र सभी विद्यार्थियों के लिए आधार कार्ड अनिवार्य कर दिया है।
सभी विद्यार्थियों का रहेगा रिकार्ड
आधार कार्ड बनाने के साथ ही संस्था प्रधानों से उन्हें बैंक से लिंक कराना अनिवार्य होगा। इससे विभाग के पास सभी विद्यार्थियों का रिकार्ड ऑनलाइन रहेगा। इससे किस विद्यार्थी कौनसी योजनाअन्तर्गत लाभान्वित हुआ है या नहीं। वह सब शाला दर्पण व शाला दर्शन पर क्लिक करने से प्राप्त हो जाएगी।
इनका कहना है
प्रमुख शासन सचिव ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से सभी संस्था प्रधानों को 31 जुलाई तक विद्यार्थियों के आधार कार्ड बनवाने के निर्देश दिए हैं। अब छात्रवृत्ति को आधार कार्ड से लिंक किया जाएगा।
सुआलाल सिवासिया, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, जवाजा
Published on:
24 Jul 2016, 9:05 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.