17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अजमेर

PM Narendra Modi: पीएम मोदी पहली बार आएंगे पुष्कर, देखें तैयारियां

सुरक्षा कर्मियों की टीम ने किया ब्रह्मा मंदिर का दौरा किया है। सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया है।

Google source verification

पीएम नरेंद्र मोदी नौ साल में पहली बार पुष्कर आएंगे। उनके आगमन को लेकर एसपीजी और पुलिस सतर्क हो गई है। पुष्कर का दौरा किया जा रहा है। अफसरों ने डेरा डाल दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रस्तावित पुष्कर यात्रा को लेकर जिला प्रशासन सतर्क । सुरक्षा कर्मियों की टीम ने किया ब्रह्मा मंदिर का दौरा किया है। सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया है।

भाजपा नेताओं एवं तीर्थ पुरोहित संघ की ओर से प्रधानमंत्री को पत्र देकर पुष्कर यात्रा का निमंत्रण दिया जा चुका है। 31 मई को प्रधानमंत्री मोदी की अजमेर के कायड़ विश्राम स्थली में प्रस्तावित है जनसभा।
प्रधानमंत्री मोदी देश के पांचवे प्रधानमंत्री होंगे जो पुष्कर यात्रा कर सकेंगे। इससे पूर्व श्रीमती इंदिरा गांधी ,राजीव गांधी, एच डी देवगौड़ा एवं आई के गुजराल भी पुष्कर आ चुके हैं।

चुनावी ‘पीले हाथ’ का भी इंतजार
चुनावी साल में राजनीतिक दलों की ओर से चुनावी सभाएं एवं योजनाओं के माध्यम से प्रचार-प्रसार की तैयारी शुरू कर दी गई हैं। अजमेर इन दिनों राजनीतिक सुर्खियों में है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने कार्यकाल के नौ साल पूरे होने का जश्न एवं लाभार्थियों से संवाद के लिए अजमेर आ रहे हैं।

 

https://www.dailymotion.com/embed/video/x8lbkns

जब देश के प्रधानमंत्री अजमेर आएं तो भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं का लोगों को निमंत्रण देना भी वाजिब है। चुनावी साल में नेताओं की नजर भी ऐसे लोगों पर है जिनकी क्षेत्र में पकड़ कितनी मजबूत है, कितना प्रभाव है, कितनी मेहनत से जुट कर काम करते हैं। कुछ ऐसे भी हैं जो पीले चावल बांटने में बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं। कुछ नेतृत्व कर रहे तो कुछ प्रभावशाली लोगों की नजरों से ओझल भी नहीं हो रहे हैं। अजमेर शहर ही नहीं जिलेभर में भाजपाइयों की ओर से पीले चावल बांटकर सभा का निमंत्रण दे रहे हैं। अजमेर के उत्तर, दक्षिण ही नहीं पुष्कर, केकड़ी, नसीराबाद, किशनगढ़, ब्यावर एवं मसूदा क्षेत्रों में तो कुछ ऐसे भी हैं जिन्हें चुनावी ‘पीले हाथ’ का इंतजार है।