30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अजमेर
पुलिस ने किया वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश , गिरोह के सरगना समेत चार को किया गिरफ्तार
Play video

पुलिस ने किया वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश , गिरोह के सरगना समेत चार को किया गिरफ्तार

www.patrika.com/ajmer-news
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Sonam Ranawat

•

Updated: 14 Sep 2018, 8:05 PM IST

अजमेर. शहर में बढ़ती वाहन चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाते हुए जिला पुलिस की स्पेशल टीम, क्रिश्चियन गंज और बिजयनगर थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए कुख्यात वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के सरगना समेत 4 गुर्गो को दबोचा। इसमें एक बालअपचारी भी शामिल है। गिरोह से पुलिस ने दो दर्जन से ज्यादा दुपहिया, चौपहिया वाहन बरामद किए है। गिरोह ने जिले में दर्जनों मोबाइल लूट की वारदातें कबूली है।

पुलिस अधीक्षक राजेशसिंह ने बताया कि अजमेर जिले में बढ़ती दुपहिया व चौपहिया वाहन चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए स्पेशल टीम समेत सभी थाना पुलिस को कार्रवाई के आदेश दिए थे। मुखबिर खास की सूचना पर स्पेशल टीम प्रभारी विजय सिंह व सहायक उप निरीक्षक मनोज कुमार की सूचना पर क्रिश्चियन गंज व बिजयनगर थाना पुलिस ने विजयनगर इन्दिरा कॉलोनी निवासी महावीर नाथ, भिनाय बड़ली निवासी महेन्द्र भाम्बी उर्फ मंगल, जैतपुरा निवासी इन्द्रजीत सैन और चोरी के वाहन खरीदने वाले गेगल कायड़ निवासी मुनीम खान को गिरफ्तार किया है।

यह अपराधिक रिकॉर्ड

गिरोह के सरगना महावीर योगी विजयनगर थाने का हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ अजमेर, भीलवाड़ा के विभिन्न थानों में चोरी, नकबजनी, चोरी का माल खरीदने, आम्र्स एक्ट, छेड़छाड़ व पोक्सो एक्ट में 17 प्रकरण दर्ज है। वहीं इन्द्रजीत के खिलाफ विजयनगर में अपहरण, पोक्सो एक्ट, चोरी, महेन्द्र के खिलाफ छेड़छाड़, पोक्सो एक्ट व मुनीम खान के खिलाफ सिविल लाइन्स थाने में पुलिसकर्मी से मारपीट व राजकार्य में बाधा का मामला विचाराधीन है। वाहनों को काट कर बेचते से पुर्जे पुलिस को गिरोह से एक कटी हुई वैन को पुर्जे मिले है।

 

पड़ताल में सामने आया कि गिरोह बड़े वाहनों को काट कर खुले बाजार में पुर्जे बेच देते थे। इससे उन्हें चोरी के वाहन की अच्छी कीमत मिलने के साथ चोरी के माल को खुर्दबुर्द करने में भी परेशानी नहीं होती थी। पुलिस ने गिरोह से एक पिकअप, एक अल्टो कार, कटी हुई वैन, पांच मोटर साइकलि, एक एक्टिवा स्कूटर व लूट के मोबाइल बरामद किए हैं। बरामद वाहन अजमेर के क्लॉक टावर, भीलवाड़ा जिले के गुलाबपुरा व प्रतापनगर थाना क्षेत्र से चुराए गए हैं।

 

लग्जरी कार की थी डिमांड

गिरोह ऑन डिमांड भी वाहन चोरी की वारदात अंजाम देता है। अबकी बार गिरोह के सरगना को लग्जरी कार चुराने की मांग मिली थी। तब से गिरोह मकान में डकैती की बड़ी वारदात व लग्जरी कार चुराने का षडय़ंत्ररच चुका था। पुलिस की जांच में सामने आया कि विधि से संर्घषरत बालअपचारी वाहन चोरी व मोबाइल लूट की वारदातों में शामिल रहा है।

वाहन बेचने की फिराक

एसपी सिंह ने बताया कि गिरोह का सरगना क्रिश्चियन गंज क्षेत्र में चोरी का वाहन बेचने की फिराक में घूम रहा था। स्पेशल टीम की सूचना पर उसको क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस ने दबोचा। इसके बाद बिजयनगर थाना पुलिस के जरिए गिरोह के गुर्गो को दबोच वाहन बरामद किए गए।