25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

rajasthan ka ran: बोले कांग्रेसी..बीजेपी जुटी देश को पीछे धकेलने में, हमारी बरसों की मेहनत पर फेरा पानी

www.patrika.com/rajasthan-news
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

raktim tiwari

•

Updated: 22 Nov 2018, 8:53 AM IST

congress election strategy

congress election strategy

अजमेर.

कांग्रेस खुलकर चुनावी मैदान में कूद पड़ी है। नोटबंदी और जीएसटी को कांग्रेस ने हथियार बनाया है। शहर व देहात कांग्रेस की ओर से चुनाव अभियान में इस पर खास फोकस किया गया है। कांग्रेस ने भाजपा पर आरोप लगाया कि नोटबंदी के फैसले से देश को आर्थिक आपातकाल की स्थिति में झोंक दिया। इस झटके से उद्योग धंधे अब तक प्रभावित है।

कांग्रेस अध्यक्ष विजय जैन के मुताबिक नोटबंदी आजाद भारत का सबसे बड़ा घोटाला है। उन्होंने एक सभा में कहा कि पीएम मोदी को नोटबंदी की विफ लता की जवाबदेही स्वीकार करनी चाहिए। देहात कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह राठौड़ ने कहा कि आमजन को नोटबंदी ने इतने जख्म दिए हैं कि भाजपा का देश व प्रदेश की सत्ता से जाना तय हो गया है।

विरोध प्रदर्शन में पूर्व मंत्री ललित भाटी, पूर्व विधायक गोपाल बाहेती, नाथूराम सिनोदिया, कमल बाकोलिया, महेंद्र गुर्जर कुलदीप कपूर, प्रताप यादव, देहात कांग्रेस उपाध्यक्ष प्रद्युम्न सिंह, हरिसिंह गुर्जर, प्रदर्शन में रामनारायण गुर्जर, महेंद्र गुर्जर, नाथूराम सिनोदिया राजेंद्र गुप्ता, शैलेंद्र सिंह शक्तावत, सुरेश आबड़, प्रधान धाकड़, बाबूलाल दग्दी, रामप्रसाद कीर, मंजू कुर्डिया, सौरभ बजाड़, हमीदा बानो, रमेश जाजू, रतन यादव, जगदीश मंडरावलिया, कमल वर्मा, वैभव जैन, सबा खान, सरवाड़ पंचायत समिति के सदस्य शक्ति प्रताप सिंह राठौड़, अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश सचिव अजीज खान चीता, आइटी सैल के देहात अध्यक्ष कपिल सारस्वत, फखरे मोइन, राजनारायण आसोपा, शिवकुमार बंसल, अजीज खान चीता, सुनील लारा, आरिफ हुसैन, सुरेश लदड़, गिरधर तेजवानी, हमीदा बानो, फिरोज खान, इमरान सिद्दीकी, बलराम शर्मा, शैलेश गुप्ता, राकेश सिवासिया, कमल गंगवाल आदि मौजूद रहे।

डेयरी अध्यक्ष चौधरी भी हुए शामिल
हाल ही में कांग्रेस में दुबारा शामिल हुए अजमेर डेयरी अध्यक्ष रामचंद्र चौधरी भी पहली बार कांग्रेस के कार्यक्रम में नजर आए। चौधरी ने इस मौके पर पत्रकारों से कहा कि नोटबंदी से आमजन व व्यापारी सहित प्रत्येक वर्ग परेशान रहा। इसके लिए वह सदैव से ही पीएम मोदी को पत्र लिख कर ऐतराज जताते रहे। उन्होंने कहा कि मई माह में लोकसभा चुनाव में मोदी को भी जनता बाहर का रास्ता दिखाएगी। इसकी इबारत विधानसभा चुनाव में ही लिख दी जाएगी। केन्द्र में भी गरीब किसान की कांग्रेस सरकार बनेगी।

नोट बंदी का फैसला दुर्भाग्यपूर्ण
अजमेर. सांसद रघु शर्मा ने सरकार की ओर से दो वर्ष किए गए नोटबंदी के फैसले को देश के लिए दुर्भाग्यपूर्ण बताया। शर्मा ने एक बयान में बताया कि मोदी ने नोटबंदी कर औद्योगिक घरानों एवं भाजपा के बड़े नेताओं का काला धन सफेद किया है और देश की गरीब जनता, किसान व आमजन को मुसीबत में डाला था। काला धन कितना आया इसका जवाब सरकार ने आज तक नहीं दिया। सांसद शर्मा ने कहा कि नोटबंदी से देश की अर्थव्यवस्था चौपट हो गई। जीडीपी 2 प्रतिशत से अधिक गिर गई।

बड़ी खबरें

View All

अजमेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग