31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Pushkar में पुलिस एवं जिला प्रशासन अलर्ट, 6 अक्टूबर को PM Modi करेंगे ब्रह्मा मंदिर में पूजा-अर्चना

www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Dinesh Saini

•

Updated: 1 Oct 2018, 4:05 PM IST

Pushkar

अजमेर/पुष्कर। प्रधानमंत्री Narendra Modi की 6 अक्टूबर को प्रस्तावित Pushkar यात्रा को लेकर राज्य स्तरीय पुलिस प्रशासनिक अधिकारी पुष्कर पहुंचने लगे हैं। इसी के तहत राज्य के पुलिस अतिरिक्त महानिदेशक एनआरके रेड्डी, जिला कलेक्टर आरती डोगरा सहित इंटेलिजेंस से जुड़े अधिकारियों ने पुष्कर के हेलीपैड एवं ब्रह्मा मंदिर में बन रहे विशाल एंट्री प्लाजा निर्माण का जायजा लिया तथा सुरक्षा पर चर्चा की।

इस दौरान अतिरिक्त महानिदेशक एनआरके रेड्डी ने मौके पर मौजूद जिला कलेक्टर से प्रधानमंत्री की यात्रा को लेकर की जा रही तैयारियों के बारे में पूछा तो थावे हेलीपैड पर भी गए। इसके अलावा ब्रह्मा मंदिर में 24 करोड़ की लागत से बन रहे विशाल एंटरप्राइजेज निर्माण के बारे में मौके पर जाकर जायजा लिया तथा पूरी जानकारी ली। पीएम का यहां 24 करोड़ की लागत से बन रहे विशाल एंट्री प्लाजा के लोकार्पण का कार्यक्रम प्रस्तावित है।

अब तक यात्रा कार्यक्रम के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 6 अक्टूबर को पुष्कर के ब्रह्मा जी मंदिर में दर्शन करेंगे। ब्रह्मा मंदिर के गर्भ ग्रह के पास से सीढिय़ां चढ़ कर ऊपर बैठक हॉल के पास बने दालान में जाकर एंट्री प्लाजा निर्माण का अवलोकन करेंगे।

अभी तक पुष्कर प्रशासनिक हलकों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पुष्कर सरोवर के पूजन करने का कोई कार्यक्रम नहीं बताया जा रहा है। लेकिन माना जा रहा है कि धार्मिकता से जुड़ी भाजपा सरकार के सर्वे सर्वा होने के कारण पुष्कर सरोवर की पूजा अर्चना भी कर सकते हैं। वहीं दूसरी ओर कायड़ विश्राम स्थली पर प्रधनमंत्री मोदी की सभा के लिए तैयारियां जोरों से की जा रही है।

हेलीपैड का काम जोरों पर
सार्वजनिक निर्माण की विभाग की ओर से पुष्कर के मेला मैदान की 150 गुना 150 मीटर की विशाल भू-भाग पर हेलीपैड बनाया जा रहा है। सार्वजनिक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता टीएम गोपालन के अनुसार, हेलीपैड के लिए 3 जगहों पर सेना के हेलिकॉप्टर खड़े करने की व्यवस्था रहेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन के साथ तीन हेलीकॉप्टर साथ में आएंगे। सुरक्षा कारणों के मद्देनजर विशाल हेलीपैड का पक्का निर्माण कराया जा रहा है।