
कृष्ण गंज थाना पुलिस की गिरफ्त में आए रेजीडेंट डॉक्टर व ई-मित्र संचालक। पत्रिका
अजमेर(Ajmer News). नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के गम्भीर मामले में कृष्णगंज थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रेजीडेंट डॉक्टर और ई-मित्र संचालक को गिरफ्तार किया है। वारदात में शर्मनाक पहलू यह रहा कि रेजीडेंट डॉक्टर व ई-मित्र संचालक ने खुद से आधी उम्र की नाबालिग को फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर सवा साल तक शोषण किया।
थानाप्रभारी अरविन्द सिंह चारण ने बताया कि 11 अप्रेल को नाबालिग पीडि़ता की बहन ने शिकायत देकर छोटी बहन के साथ बलात्कार, ब्लैकमेल करने व मारपीट का मुकदमा दर्ज करवाया था। प्रकरण में पुलिस टीम ने 24 घंटे के भीतर पीडि़ता का मेडिकल, पुलिस व अदालत में कलमबद्ध बयान की प्रक्रिया को पूरा कर आरोपी जालौर के सायला, उम्मेदाबाद हाल वाटिका प्राइड निवासी रेजीडेंट डॉक्टर कैलाश कुमार जीनगर (32) व दूसरे आरोपी ई-मित्र संचालक तोपदड़ा, पटेलनगर निवासी कुशाल चौहान(30) को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों को सोमवार सुबह अदालत में पेशकर पुलिस रिमांड पर लिया है।
पुलिस पड़ताल में सामने आया कि डॉ. कैलाश कुमार ने पीडि़ता से अस्पताल में भर्ती उसकी भाभी के बच्चा होने की फोन पर बधाई देकर सम्पर्क बढ़ाए। फिर अस्पताल में कॉटेज वार्ड दिलवाकर उसे हर तरह की सहायता करने का वादा कर विश्वास जीता। उसको कॉफी पिलाने के बहाने अपने फ्लैट पर लेकर गया। जहां जबरन गलत काम करके अश्लील फोटो व वीडियो बनाए। इन फोटो व वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर दिसम्बर 2025 तक उसका देहशोषण किया।
पीडिता जुलाई 2025 में नोट्स के प्रिंट निकलवाने ई-मित्र संचालक कुशाल चौहान के पास गई तो आरोपी ने उसका फोन ले लिया। प्रिंट आउट निकालने के दौरान आरोपी ने पीडिता के सोशल मीडिया अकाउंट से डॉ.कैलाश की ओर से भेजे अश्लील फोटो-वीडियो निकाल लिए। फिर उसने पीडिता का डॉक्टर से पीछा छुडवाने का आश्वासन देकर सम्पर्क बढाए। आरोपी ने उसे ई-मित्र की दुकान के पीछे अपने मकान पर बुलाकर डॉक्टर के साथ के अश्लील फोटो-वीडियो परिजन को दिखाने की कहकर धमकाते हुए गलत काम किया। आरोपी उसको बालिग युवती की आईडी पर जबरन होटल के कमरे में ले गया। जहां पीडि़ता के साथ कई बार गलत काम किया।
पीडिता ने परेशान होकर अपने साथ हो रहे गलत काम की परिजन को बताने की बात कही तो डॉ. कैलाश ने ना केवल उसके साथ मारपीट कर जबरदस्ती गलत काम किया। उसे शरीर को जगह-जगह से नोच-खरोंच दिया। तब पीडिता की चोटों का परिजन को पता चल गया। आरोपी डॉ. कैलाश ने जनवरी 2025 से 10 अप्रेल 2026 तक पीडिता के साथ कई बार गलत काम किया।
Published on:
14 Apr 2026 03:22 am
बड़ी खबरें
View Allअजमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
