30 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Ajmer News: कार में अचेत मिले उप प्रधान की मौत, शीशा तोड़कर निकाला बाहर, जांच में जुटी पुलिस

अजमेर जिले में सर्विस रोड पर खड़ी कार में युवक अचेत अवस्था में मिला। किशनगढ़ थाना पुलिस ने कार का शीशा तोड़कर युवक को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया, यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान किशनगढ़ पंचायत समिति के उप प्रधान रामलाल गुर्जर के रूप में हुई।

2 min read
Google source verification
ram lal gurjar

किशनगढ़. मृतक रामलाल गुर्जर।

मदनगंज-किशनगढ़। एनएच-48 स्थित खोड़ा माताजी मंदिर के सामने सर्विस रोड पर खड़ी एक कार में युवक अचेत अवस्था में मिला। सूचना पर पहुंची किशनगढ़ थाना पुलिस ने कार का शीशा तोड़कर युवक को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया, यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रथम दृष्टया मामला हृदयाघात से मौत होना माना जा रहा है। हालांकि पुलिस मामले के सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।

खातौली गांव निवासी एवं किशनगढ़ पंचायत समिति के उप प्रधान गोपाल गुर्जर का पुत्र रामलाल गुर्जर अपनी कार से नसीराबाद की ओर जा रहा था। उसकी कार शुक्रवार को करीब 11 बजे खोड़ा माताजी मंदिर के सामने सर्विस रोड पर आकर खड़ी हुई थी। आस-पास के दुकानदारों और प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार खड़ी होने के बाद उसमें से कोई बाहर निकलता दिखाई नहीं दिया।

अपराह्न करीब 3 बजे कुछ लोगों ने कार के अंदर युवक को गर्दन झुकाए अचेत अवस्था में देखा । इस पर आस-पास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी बन्नाराम जाट मौके पर पहुंचे और उन्होंने देखा कि कार अंदर से लॉक थी । इसके बाद कार का शीशा तोड़कर लॉक खोला गया और युवक को बाहर निकाला गया ।

पुलिस ने प्रत्यक्षदर्शियों के सहयोग युवक को राजकीय यज्ञनारायण जिला चिकित्सालय पहुंचाया, यहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया । पुलिस प्रारंभिक तौर पर युवक की मौत हृदयाघात से होना मानते हुए प्रकरण की जांच शुरू कर दी है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है ।

वहीं मौत के वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट हो सकेगा । इस संबंध में खातौली गांव निवासी मृतक के भतीजे विनोद गुर्जर ने किशनगढ़ थाना पुलिस को लिखित रिपोर्ट दी है । रिपोर्ट में बताया कि उसके काका रामलाल गुर्जर कार में अचेत अवस्था में मिले थे और उनकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जांच कर उचित कार्रवाई की जाए ।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी पाकर पूर्व विधायक नाथूराम सिनोदिया, जिला सरपंच संघ के जिलाध्यक्ष हरीराम बाना एवं जगदीपसिंह गुर्जर समेत गुर्जर समाज के अन्य गणमान्यजन जिला जिला चिकित्सालय पहुंंचे और मामले की जानकारी ली ।