22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Ajmer News: 8 महीने की गर्भवती महिला की मौत, गर्दन पर मिले चोट के निशान, कोख में ही मासूम ने तोड़ा दम

Ajmer Crime News: पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करा शव पीहर पक्ष के सुपुर्द कर दिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Alfiya Khan

•

Updated: 15 Apr 2025, 12:44 PM IST

women

अजमेर. मांगलियावास थाना क्षेत्र के डोडियाना बेरा की ढाणी में आठ माह की गर्भवती विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसकी कोख में पल रहे बच्चे को भी नहीं बचाया जा सका। पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करा शव पीहर पक्ष के सुपुर्द कर दिया। पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है।

पुलिस के अनुसार मांगलियावास डोडियाणा बेरा की ढाणी निवासी शिव गुर्जर की पत्नी शोभा देवी (24) की संदिग्ध हालात में मृत्यु हो गई। पुलिस के पहुंचने से पूर्व ही परिजन ने विवाहिता के गले में कसा फंदा खोल दिया। पुलिस पहले उसे पीसांगन ले गई, लेकिन मामला संदिग्ध होने पर शव को जवाहरलाल नेहरू अस्पताल रैफर कर मेडिकल बोर्ड ने शव का पोस्टमार्टम किया।

गर्दन पर मिले निशान

पोस्टमार्टम की प्रथमदृष्ट्या रिपोर्ट में मृतका की मौत का कारण गर्दन पर दबाव पड़ने से होना सामने आया है। उसके गले में फंदा कसने के स्पष्ट निशान नहीं हैं जबकि जीभ बाहर निकली हुई थी। पुलिस विसरा जांच के लिए एफएसएल भेजेगी। इधर, पुलिस को शोभादेवी के पति शिव गुर्जर ने छत पर सोते हुए हार्ट अटैक की कहानी बयान की। पुलिस ने मृतका के पिता की रिपोर्ट पर संदिग्ध हालात में मृत्यु का मामला दर्जकर अनुसंधान शुरू किया है।

यह भी पढ़ें: मानवता हुई शर्मसार, 4 महीने के भ्रूण को कचरे के ढेर में फेंका; मचा हड़कंप

कोख में पल रहे बच्चे ने भी दम तोड़ा

थानाधिकारी रामस्वरूप चौधरी ने बताया कि ब्यावर रास बावरा रूपनगर निवासी अमराराम की पुत्री शोभा का विवाह शिव गुर्जर से 2012 में होने के बाद 2018 में गौना हुआ था। वह 8-9 माह के गर्भ से थी। शोभा की मौत के साथ ही कोख में पल रहे बच्चे ने भी दम तोड़ दिया।

...परेशान करने का आरोप

मोर्चरी के बाहर अमराराम पुत्री की मौत पर विलाप करते नजर आया। उसने दामाद पर बेटी को हैरान परेशान करने के आरोप लगाए। पुलिस ने पिता के संदेह जताने पर संदिग्ध हालात में मृत्यु का मामला दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें: पति को सब्जी खरीदना याद नहीं रहा तो महिला ने उठाया खौफनाक कदम, डीजल छिड़क लगाई आग

बड़ी खबरें

View All

अजमेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग