20 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महिला का दस दिन पुराना सड़ा-गला शव जंगल में मिला

नहीं हुई शिनाख्त, दूर-दूर तक फैली दुर्गंध
less than 1 minute read
Google source verification
महिला का दस दिन पुराना सड़ा-गला शव जंगल में मिला

महिला का दस दिन पुराना सड़ा-गला शव जंगल में मिला

मांगलियावास (अजमेर).

क्षेत्र के सराधना गांव के जंगलों में रविवार को एक महिला का 10 दिन पुराना सड़ा गला शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव अजमेर जेएलएन चीरघर में रखवाया है।

रविवार को सराधना के गौरीकुंड मंदिर की तरफ मकरेड़ा रोड पर स्थित जंगलों में एक महिला का 10 दिन पुराना सड़ा गला शव पड़ा था। एक चरवाहा अपने पशु को चराते समय उसकी दुर्गंध के बाद मौके पर पहुंचा। जहां महिला का शव देखकर मामले की जानकारी सराधना सरपंच हरिकिशन जाट को दी। सरपंच ने इसकी जानकारी मांगलियावास थाने को देने के बाद थानाधिकारी रामचंद्र कुमावत मय जाब्ता मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त में जुट गए। महिला का शव 10 दिन पुराना होने से पूरी तरह सड़-गल गया था कि चेहरे तक कि पहचान नहीं हुई। महिला ने चमकीले रंग का घाघरा, चमकीले रंग की कुर्ती, लाल रंग की चुनरी व ओढनी पहनी हुई थी। फिलहाल महिला की शिनाख्त नहीं हुई है। पुलिस ने एफ एसएल टीम को मौके पर बुलवाया है।

जेब में मिली पर्ची

महिला के शव इतना सड़ चुका था कि उसमें कीड़े पड़ गए। शव की बदबू दूर दूर तक फैल गई। पुलिस को मृतका की जेब से एक पर्ची मिली। जिसमें दो तीन मोबाइल नंबर मिले है। बिठुर में दुकान की सामग्री की पर्ची भी लिखी हुई मिली है। कयास लगाया जा रहा है कि महिला बिठुर क्षेत्र की हो सकती है।

हत्या या कुछ और जांच के बाद चलेगा पता

महिला के शव पर किसी प्रकार के चोट के निशान नहीं मिले। शव पूरी तरह सडऩे से पुलिस को मृत्यु का कारण पता लगाना मुश्किल हो रहा है। ऐसे में पोस्टमार्टम के बाद ही मृत्यु के कारण पता चल सकेगा।

बड़ी खबरें

View All

अजमेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग