17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गर्लफ्रेंड की आपत्तिजनक फोटो वायरल करने के आरोपी ने पुलिस के सामने किए कई खुलासे

पुलिस के अनुसार सेंदरिया निवासी कप्तान चीता ने प्रेमिका की अन्यत्र सगाई होने के बाद आवेश में ना केवल उसकी अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल की, बल्कि उसकी कान की सोने की बालियां छीनकर रख ली।

2 min read
Google source verification

नाबालिग प्रेमिका की नग्न तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल करने के आरोपी प्रेमी को आदर्शनगर थाना पुलिस ने शुक्रवार को अदालत में पेश किया। कोर्ट ने उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर सौंपने के आदेश दिए।

पुलिस के अनुसार सेंदरिया निवासी कप्तान चीता ने प्रेमिका की अन्यत्र सगाई होने के बाद आवेश में ना केवल उसकी अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल की, बल्कि उसकी कान की सोने की बालियां छीनकर रख ली। पीड़िता के पिता ने रिपोर्ट में आरोपी के सोने के आभूषण छीनने का आरोप लगाया है। आरोपी कप्तान ने बालियां प्रेमिका को स्वयं ने उपहार में देने की बात कबूल की है। पुलिस आरोपी से सोने की बाली बरामदगी का प्रयास कर रही है।

यह भी पढ़ें : सगाई से नाराज प्रेमी ने प्रेमिका की नग्न फोटो कर दी वायरल, कई लोगों ने देखा स्टेटस

बालिग होने का था इंतजार

पुलिस पड़ताल में आया कि कप्तान डेढ़ साल से पीडिता से मोहब्बत करता था। उसने पुलिस को पीड़िता की ओर से लिखे प्रेम पत्र भी दिए। दोनों के बीच रोजाना बातचीत होती थी। वह नाबालिग प्रेमिका के बालिग होने का इंतजार कर रहा था। करीब 15 दिन पहले उसकी अन्यत्र सगाई होने से आरोपी ने आवेश में नग्न स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया स्टेटस पर लगा दिया।

यह है मामला

आदर्शनगर थाने में 5 जून को पीड़िता के पिता ने रिपोर्ट दी कि सेंदरिया निवासी कप्तान चीता नाबालिग बेटी का पीछा कर उसे धमकाकर बात करने का दबाव बना रहा था। आरोपी ने वीडियो कॉल कर पीड़िता की नग्न तस्वीर खींच ली। फिर उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर 2 लाख रुपए की डिमांड कर रहा है। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में मामला दर्जकर गुरुवार को आरोपी को गिरतार कर लिया।

यह भी पढ़ें : लड़की से प्यार करता था युवक, सगाई की बात पता चली तो गुस्से में कर दिया कांड

इनका कहना है…

आरोपी को अदालत में पेश कर एक दिन का पुलिस रिमांड लिया है। आरोपी से पीड़िता की सोने की बाली की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस प्रकरण में पड़ताल में जुटी है।
दिनेश कुमावत, थानाप्रभारी, आदर्शनगर