
Demo Pic
अजमेर। राजस्थान के अजमेर से एक मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने परिचित नाबालिग लड़की की न्यूड फोटो अपने इंस्टाग्राम के स्टेटस पर साझा कर दी। शख्स ने ऐसा इसलिए किया क्योंकि वह उस लड़की से प्यार करता था लेकिन लड़की के घरवाले उसकी शादी कहीं और कर रहे थे। जानकारी के मुताबिक दोनों लंबे समय से एक दूसरे को जानते थे। फोन पर बातें और वीडियो कॉल किया करते। इस बीच लड़के को जानकारी हुई कि लड़की, जिससे वह प्यार करता है उसकी सगाई की बात चल रही है।
ऐसे में लड़के ने गुस्से में आकर उस लड़की की न्यूड फोटो इंस्टाग्राम स्टेटस पर साझा कर दी। जब इसकी जानकारी लड़की के परिचित को हुई तो उसने इस बारे में उसके परिजन को बताया। परिजन की शिकायत के बाद आरोपी शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला अजमेर आदर्श नगर थाना इलाके का है। पुलिस ने बताया है कि आरोपी शख्स BA सेकेंड ईयर का छात्र है। साथ ही संविदा पर फायरमैन की ड्यूटी कर रहा है।
गुस्से में आकर न्यूड फोटो की अपलोड
एसपी ने जानकरी देते हुए कहा, "पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह लड़की को 2 साल से जानता है। उसकी फोन पर बात होती है। वह उससे प्यार करता है। जब उसकी सगाई की बात पता चली तो उसे गुस्सा आया। एक महीने पहले लड़की को वीडियो कॉल किया। उसे कपड़े खोलने को कहा और स्क्रीनशॉट ले लिया। गुस्से में न्यूड फोटो का स्क्रीनशॉट इंस्टाग्राम में स्टेटस पर अपलोड कर दिया।"
आरोपी पर ब्लैकमेल सहित अन्य धाराओं के तहत मुकदामा दर्ज
अजमेर एसपी देवेंद्र बिश्नोई ने बताया कि 5 जून को पीड़िता के पिता ने मुकदमा दर्ज करवाया था। बेटी को ब्लैकमेल कर पैसे मांगने और न्यूड फोटो वायरल करने का मुकदमा दर्ज किया गया था। थाना प्रभारी दिनेश कुमावत के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। टीम ने कार्रवाई करते हुए सेंद्रिया बाइपास निवासी कप्तान चीता (19) पुत्र रत्न चीता को गिरफ्तार किया। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
Published on:
06 Jun 2024 09:56 pm
बड़ी खबरें
View Allअजमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
