30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अजमेर
video :सड़क पर मची चीख पुकार, ट्रक ने मारी स्कूल वेन को टक्कर इतने बच्चे हुए गंभीर घायल
Play video

video :सड़क पर मची चीख पुकार, ट्रक ने मारी स्कूल वेन को टक्कर इतने बच्चे हुए गंभीर घायल

www.patrika.com/ajmer-news
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Sonam Ranawat

•

Updated: 7 Aug 2018, 1:13 PM IST

 

अजमेर. बजरी के ट्रक और ट्रेक्टर शहर में यमदूत बने हुए हैं। मंगलवार सुबह एक ट्रक ने पाŸवनाथ कॉलोनी-आंतेड़ रोड पर स्कूल वैन के टक्कर मार दी। इससे कई बच्चे चोटिल हो गए। हादसे के बाद ट्रक का ड्राइवर मौके से फरार हो गया। बच्चों को तत्काल निजी और सरकारी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया।


सुबह करीब 7.25 बजे पाŸवनाथ कॉलोनी-आंतेड़ क्षेत्र के मोड़ पर मयूर स्कूल के बच्चों की वैन नंबर आर जे.यूए-5164 को बजरी के मिनी ट्रक ने टक्कर मार दी। वैन चालक ने बचाने का अथक प्रयास किया, लेकिन ट्रक का दाहिना हिस्सा वैन से जबरदस्त टकरा गया।

 

मची चीख-पुकार

टक्कर की जोरदार आवाज से लोग घरों से बाहर निकल आए। मौके पर चीखो-पुकार मच गई। वैन में बैठे कई बच्चों के सिर, आंख, पीठ में कांच घुस गए। कई बच्चों को खरोंचे आई। स्थानीय लोगों ने तत्काल रोते हुए बच्चों को संभाला। उन्होंने कार से बच्चों को तत्काल निजी और सरकारी अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलने पर बच्चों के अभिभावक भी पहुंच गए। बच्च उधर मौका पाते ही ट्रक ड्राइवर मौके से भाग गया।

 

पत्रिका ने दी स्कूल को सूचना
हादसे के बाद पत्रिका टीम मौके पर पहुंची। टीम ने तत्काल स्कूल प्रशासन को सूचना दी। इसके बाद स्कूल से शिक्षकों और कार्मिकों का दल अस्पताल पहुंचा। कई अभिभावक भी अस्पताल पहुंचे। तत्काल घायल बच्चों का उपचार किया गया।

 

आए दिन हो रहे हादसे

बजरी के ट्रक और ट्रेक्टर शहर में बेरोकटोक दौड़ रहे हैं। इससे आए दिन में शहर में हादसे हो रहे हैं। पिछले साल रामभवन के निकट बजरी के ट्रेक्टर ने मयूर स्कूल के बच्चे को रौंद दिया था। हादसे में बच्चे की मौत हो गई थी। तत्कालीन जिला कलक्टर गौरव गोयल ने शहर में ट्रेक्टर और ट्रकों की आवाजाही पर पाबंदी लगाई थी। लेकिन इसका कोई असर नजर नहीं आया है।