30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अजमेर
वीडियो…डिवाइडर पर आधा किमी तक दौड़ा कंटेनर, श्रमिक कर रहे थे काम
Play video

वीडियो…डिवाइडर पर आधा किमी तक दौड़ा कंटेनर, श्रमिक कर रहे थे काम

ajmer news : श्रीनगर के निकट नेशनल हाइवे 79 ए, खेड़ा चौराहा, मुक्तिधाम के निकट बेकाबू कंटेनर की चपेट में पुलिया निर्माण में जुटा एक श्रमिक घायल हो गया। घटना से श्रमिकों में अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान सड़क पर पुलिया निर्माण में जुटे श्रमिकों ने इधर-उधर भाग कर अपनी जान बचाई।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Yuglesh Sharma

•

Updated: 23 Nov 2019, 9:07 AM IST

श्रीनगर. श्रीनगर (shrinagar) के निकट नेशनल हाइवे 79 ए, खेड़ा चौराहा, मुक्तिधाम के निकट बेकाबू कंटेनर (container) की चपेट में पुलिया निर्माण में जुटा एक श्रमिक घायल हो गया। घटना से श्रमिकों में अफरा-तफरी मच गई। चालक दिल्ली से माल भरकर बैंगलूरु जा रहा था। इस दौरान हाइवे पर मुक्तिधाम के निकट कंटेनर बेकाबू होकर डिवाइडर (divider) पर चढ़ गया। घबराहठ में चालक ने नियंत्रण खो दिया और डिवाइडर पर चढऩे के बाद भी आधी किमी तक कंटेनर को आधा किमी तक दौड़ाता रहा।

READ MORE : अजमेर ग्रामीण में 41, श्रीनगर में 25, पीसांगन में 24 ग्राम पंचायतें

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि इस दौरान सड़क पर पुलिया निर्माण में जुटे श्रमिकों ने इधर-उधर भाग कर अपनी जान बचाई। वहीं ठेकेदार का मजदूर हजारी कंटेनर की चपेट में आ गया। हजारी कंटनेर को अपनी और आता देख लेट गया। इससे कंटेनर उसके ऊपर से निकलने से गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर थाने से दीवान श्रवणलाल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायल हजारी को हाइवे एम्बुलेंस से यहां सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया। पुलिस ने चालक आलिम को गिरफ्तार कर कंटेनर जब्त किया।