18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Water Flows: खोले आनासागर के दो चैनल गेट, झील से निकला पानी

प्रशासन आनासागर का गेज 11 फीट आने तक अतिरिक्त पानी को चैनल गेट के जरिए छोडऩा जारी रखेगा।

less than 1 minute read
Google source verification
anasagar lake in 2021

anasagar lake in 2021

अजमेर. पिछले महीने बरसात से लबालब हुई आनासागर झील से पानी की निकासी के लिए गुरुवार को सिंचाई विभाग ने दो चैनल गेट खोल दिए। जिला प्रशासन आनासागर का गेज 11 फीट आने तक अतिरिक्त पानी को चैनल गेट के जरिए छोडऩा जारी रखेगा।

जून के अंतिम सप्ताह में बारिश के चलते आनासागर झील में पानी की आवक बढ़ गई थी। यह अपनी 13 फीट की पूर्ण क्षमता को भी पार कर गया। लिहाजा जिला प्रशासन ने जलस्तर कम करने का फैसला किया। जिला कलक्टर प्रकाश राजपुरोहित के निर्देश पर सिंचाई विभाग की टीम मौके पर पहुंची।

खोले दो चैनल गेट

सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता आनंद त्रिपाठी की अगुवाई में टीम ने दो चैनल गेट खोले। गेट खुलते ही पानी की निकासी शुरू हो गई। झील की भराव क्षमता 13 फीट 4 इंच है। इसकी सुरक्षा के लिए पानी कम करने का फैसला किया गया है।

यूं निकलता है झील का पानी

झील के चैनल गेट से निकलने वाला पानी सुभाष उद्यान के सामने एस्केप चैनल से निकलकर नेहरू अस्पताल के यूरॉलीज विभाग के पीछे होकर जयपुर रोड, ब्रह्मपुरी, तोपदड़ा, पालबीचला, जादूघर,अलवर गेट होकर आदर्श नगर पहुंचता है। यहां से यह खानपुरा तालाब होते हुए पीसांगन-गोविंदगढ़ होते हुए पाली जिले तक जाता है।