दोस्त परीक्षा देने गए थे तो थाने पर उस समेत पांच जनों को बुलवाया गया। इसमें बाइक मालिक, एयरगन के मालिक व उसके साथ चौपाटी पर मौजूद दो दोस्त थे। कुनाल ने बताया कि वह बाइक चला रहा था जबकि दो दोस्त पीछे बैठे थे। पीछे बैठे दोस्त ने कब एयरगन निकाल हवा में लहराना शुरू कर दिया उसे जानकारी नहीं थी। उनके पीछे चलने वाले किसी व्यक्ति ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी।