वीडियो पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते बाइक के रजिस्ट्रेशन नम्बर के आधार पर आगरागेट सोनीजी की नसियां के पास रहने वाले कुनाल सांखला को पकड़ा। पूछताछ में उसने एयरगन होना कबूल किया। पुलिस ने उसको शांतिभंग में गिरफ्तार कर निशानदेही पर एयरगन और वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद की। पुलिस कार्रवाई में हैडकांस्टेबल पूसाराम, किशोर कुमार, सिपाही मोहनसिंह(विशेष योगदान) शामिल रहे।