5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

AMU के मेडीकल कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर ने गर्दन पर मारा ब्लेड, लगाए गंभीर आरोप

माइक्रोबायोलोजी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर परवेज अनवर खान ने विभाग में गला रेतकर आत्म हत्या का प्रयास किया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अलीगढ़

•

image

Dhirendra yadav

•

Updated: 14 Dec 2017, 11:02 AM IST

Pervez Anwar Khan

Pervez Anwar Khan

अलीगढ़।अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलोजी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर परवेज अनवर खान ने विभाग में गला रेतकर आत्म हत्या का प्रयास किया है। ब्लेड से उन्होंने गर्दन व हाथ पर वार किए। उन्हें गंभीर हालत में इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है। सुसाइड के इस प्रयास से पहले फेसबुक पर डाले गए सुसाइड नोट में उन्होंने कई शिक्षक व एएमयू के लोगों को जिम्मेदार ठहराया है।

ये है मामला
हरदोई निवासी डॉ. परवेज अनवर खान जेएन मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायलॉजी डिपार्टमेंट में असिस्टेंट प्रोफेसर हैं। मामला बुधवार दोपहर का है। डॉ. अनवर जेएन मेडिकल कॉलेज के मेडिकल सुपरिटेंडेंट कार्यालय पहुंचे। बताया गया है कि यहां उन्होंने अपनी तमाम समस्याओं को मेडिकल सुपरिटेंडेंट प्रो. हारिश एम खान के सामने रखा। उस समय प्रो. हारिश ऑफिस में ही थे। प्रो. हारिश के अनुसार पौने तीन बजे के करीब ऑफिस में डॉ. अनवर पहुंचे और अंदर के गेट बंद कर लिया। डॉ. परवेज अनवर खान को समझाया भी लेकिन उन्होंने खुद को ब्लेड से नस काटने की धमकी दी। इस कारण बातचीत से ही मामला सुलझाने की कोशिश की। काफी देर चली बातचीत के बाद तय हुआ कि पहले एक पत्र लिख लेने दिया जाए, तभी दरवाजा खोलेंगे।


पत्र लिखने के बाद गर्दन पर माने ब्लेड
पत्र लिखने के बाद डॉ. परवेज ने मोबाइल से उसके फोटो खींचे। यह सब चल ही रहा था कि डॉ. परवेज ने अचानक शेविंग करने वाले ब्लेड से अपनी गर्दन पर हमला बोल दिया। हाथ की नस काटने की भी कोशिश की। डॉ. हारिश के अनुसार हिम्मत दिखाते हुए उन्होंने डॉ. परवेज को दबोच लिया और किसी तरह दरवाजा खोलने में सफल हुआ। तब तक प्रॉक्टोरियल टीम व अन्य स्टॉफ भी आ गया था। उन्हें इमरजेंसी ले जाया गया। इसके बाद स्पेशल वार्ड में भर्ती कराया। उनकी हालत खतरे से बाहर है। उधर, डॉ. परवेज ने जो पत्र लिखा था वो सुसाइड नोट है, जिसमें उन्होंने एएमयू के ही कई प्रोफेसर, डॉक्टर व अन्य स्टॉफ पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।

ये लिखा सुसाइट नोट में
मेडिकल कॉलेज के लोग सोशल मीडिया पर वायरल हुए सुसाइड नोट को देखकर भी हैरान हैं, क्योंकि उसमें डॉ. परवेज ने कई लोगों को जिम्मेदार ठहराया है। इनमें प्रो. मुजाहिद बेग, प्रो. मुहिबुल हक, पूर्व प्रिंसिपल असरफ मलिक, आतिफ रजा, आबिदा मलिक, वासिफ, एहतेशाम, आफताब, आसिम, नजामी, नसीम, नसीमुद्दीन, आरिफ, महताब, असद, फैजान, साकिब, डॉ. मोहम्मद साकिब आदि शामिल हैं। सुसाइड नोट में यह भी कहा गया है मेरे-बीवी बच्चों को कुछ हुआ तो इसके लिए ये लोग ही जिम्मेदार होंगे।