1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अचानक से फटी कॉफी मशीन, 6 लोग घायल; बच्चे की हालत नाजुक

कॉफी मशीन के फटने का कारण ज्यादा प्रेशर होना बताया गया है। आस-पास कई लोग खड़े थे। इसमें से 6 लोग घायल हो गए।

less than 1 minute read
Google source verification
coffee_machine.jpg

अलीगढ़ में कॉफी मशीन के फटने का मामला सामने आया है। कॉफी खरीदने के लिए कई लोग मशीन के पास ही खड़े थे। इनमें से 6 लोग घायल हो गए। एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलों को देखने के लिए अलीगढ़ मेयर अस्पताल पहुंचे थे। घटना बीते शुक्रवार देर शाम की है।

घटना थाना कोतवाली नगर के घास की मंडी चौराहा पर कॉफी शॉप पर हुई। घास की मंडी निवासी आसिफ की चंदन शहीद रोड चाय-कॉफी की शॉप है। शाम के वक्त ज्यादा भीड़ थी। इसी दौरान मशीन में धमाका हो गया। इससे 12 साल के सिराज नाम के बच्चे को ज्यादा चोट आई। इस कारण उसे एडमिट किया गया।

घायलों से मिले मेयर
घटना की जानकारी पाकर मेयर मोहम्मद फुरकान भी पहुंच गए। वहां उन्होंने घायलों का हाल-चाल जाना। मशीन के धमाके से दुकानदार आसिफ, उसका भतीजा 12 वर्षीय सिराज पुत्र शाकिर घायल हो गए। इसके अलावा कॉफी पी रहे आकिब निवासी जयगंज, सासनीगेट, फुरकान निवासी घास की मंडी, अफ्फान निवासी सासनीगेट भी घायल हुए। वहीं, एक अन्य युवक भी घायल हुआ है।

Story Loader