5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

होटल में चल रहा था ‘गंदा खेल’… 7 लड़कियां-8 लड़कों को पुलिस ने पकड़ा, सीडी और शराब की बोतलें भी मिलीं

Aligarh hotel sex racket news : अलीगढ़ के बन्नादेवी थाना इलाके में स्थित सारसौल के पास बने होटलों में अवैध रूप से चलाए जा रहे सेक्स रैकेट पर पुलिस ने छापा मारा।

2 min read
Google source verification

Symbolic Image.

अलीगढ़ : पुलिस ने अलीगढ़ में चल रहे एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। अलीगढ़ के बन्नादेवी थाना इलाके में स्थित सारसौल के पास बने होटलों में अवैध रूप से चलाए जा रहे सेक्स रैकेट पर पुलिस ने छापा मारा। इस दौरान पुलिस ने 15 युवक-युवतियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पुलिस के अनुसार गुप्त जानकारी मिलने के बाद छापेमारी की गई और इस सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया गया।

एसपी मृगांक शेखर पाठक ने बताया कि तकनीकी साक्ष्य भी एकत्र किए जा रहे हैं, जैसे सीसीटीवी वीडियो फुटेज और मोबाइल फोन से हुई बातचीत आदि की डिटेल्स निकाली जा रही हैं। पूरे नेटवर्क का जल्द ही भंडाफोड़ किया जाएगा। मुख्य अभियुक्त रविंद्र और राहुल के साथ शुभम शर्मा है। इसके साथ ही इनके सहयोगियों और मौके पर मौजूद अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

58 हजार रुपए कैश भी बरामद

उन्होंने बताया कि इस नेटवर्क में कुछ युवतियां भी शामिल थीं, जिन्हें पकड़ा गया है। कुल 7 लड़कियां और 8 पुरुषों को पकड़ा गया है। शराब की बोतलें और सीडी भी पुलिस ने बरामद की हैं। छापेमारी के दौरान पुलिस ने 58 हजार रुपए कैश, 17 मोबाइल, 2 रजिस्टर, 5 एटीएम कार्ड, 1 क्यूआर कोड, 1 स्वाइप मशीन, 35 विजिटिंग कार्ड, 3 प्रेस आईकार्ड, 2 आधार कार्ड, 1 ड्राइविंग लाइसेंस, 1 कार और एक मोटरसाइकिल बरामद की है।

होटल से सीडी भी बरामद

मृगांक शेखर पाठक ने बताया कि ऐसे सबूत मिले हैं कि होटल में अवैध रूप से व्यवसायिक काम किया जा रहा था। जांच की जा रही है कि इसमें किन लोगों की मिलीभगत थी। जो सीडी बरामद हुई है, उसकी भी जांच की जा रही है कि कहीं इनके जरिए किसी को ब्लैकमेल तो नहीं किया जा रहा था।

उन्होंने बताया कि तीनों पर पहले से मुकदमे दर्ज हैं। कुछ महीने पहले ही इन्होंने यह सब काम शुरू किया था। उन्होंने बताया कि कुछ महिलाएं दिल्ली और झारखंड की हैं और कुछ अलीगढ़ की ही रहने वाली हैं। पूरे मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।