5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

क्रिकेट स्टार रिंकू सिंह और सपा सांसद प्रिया सरोज की शादी जून में तय? भाई सोनू सिंह ने बताया पूरा प्लान!

Rinku Singh Wedding: भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह और सपा सांसद प्रिया सरोज की शादी अब जून 2026 में होगी। क्रिकेट शेड्यूल के चलते तारीख बदली गई है, जबकि लखनऊ या वाराणसी में विवाह को लेकर जल्द फैसला लिया जाएगा।

2 min read
Google source verification
rinku singh priya saroj wedding june 2026

Rinku Singh Priya Saroj Wedding | फोटो : ipriyasarojmp (instagram)

Rinku Singh Priya Saroj Wedding: भारतीय क्रिकेट टीम के उभरते सितारे रिंकू सिंह और जौनपुर से समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज अब जल्द ही वैवाहिक बंधन में बंधने जा रहे हैं। दोनों की शादी जून 2026 में होगी। यह जानकारी रिंकू सिंह के परिवार की ओर से सामने आई है। पहले तय तारीखों में बदलाव क्रिकेट प्रतिबद्धताओं के चलते हुआ, जिसके बाद अब जून का महीना फाइनल माना जा रहा है।

सगाई से शादी तक का पूरा प्लान

रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की सगाई 8 जून 2025 को लखनऊ में हुई थी। यह समारोह बेहद खास रहा, जिसमें सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला, कई सांसद और विधायक मौजूद रहे। सगाई के बाद दोनों की शादी 18 नवंबर 2025 को वाराणसी में प्रस्तावित थी, लेकिन इंटरनेशनल मैच शेड्यूल के कारण इसे टालना पड़ा।

पहले नवंबर, फिर फरवरी और अब जून में शादी

सगाई के बाद पहले नवंबर 2025 की तारीख तय हुई, फिर फरवरी 2026 की चर्चा चली। हालांकि फरवरी-मार्च में टी-20 विश्वकप और मार्च-मई में आईपीएल होने के कारण रिंकू सिंह के लिए शादी संभव नहीं हो पाई। अंततः परिवार ने फैसला लिया कि क्रिकेट सीजन खत्म होने के बाद जून 2026 में विवाह होगा।

बड़े भाई सोनू सिंह ने दी अहम जानकारी

रिंकू सिंह के बड़े भाई सोनू सिंह ने बताया कि शादी की तैयारियां जोरों पर हैं और पूरा आयोजन एक प्रोफेशनल इवेंट कंपनी के जरिए किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि रिंकू की क्रिकेट व्यस्तताओं को ध्यान में रखते हुए जून की तारीख तय की गई है। बरात लखनऊ जाएगी या वाराणसी, इस पर जल्द अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

शादी के बाद अलीगढ़ में होगा रिसेप्शन

परिवार की योजना के अनुसार, शादी संपन्न होने के बाद अलीगढ़ में भव्य दावत दी जाएगी। इसमें राजनीति, क्रिकेट, फिल्म जगत और समाजसेवा से जुड़े देशभर के प्रमुख चेहरे शामिल होंगे। यह विवाह समारोह सामाजिक और राजनीतिक रूप से भी काफी चर्चा में रहने वाला है।

क्रिकेट मैदान से सियासी परिवार तक का सफर

रिंकू सिंह ने साल 2023 के आईपीएल में गुजरात टाइटंस के खिलाफ यश दयाल की पांच गेंदों पर पांच छक्के लगाकर देशभर में पहचान बनाई। इसी मैच के बाद वह क्रिकेट के उभरते सितारे बन गए। आज उनका नाम भारतीय टीम के भरोसेमंद खिलाड़ियों में गिना जाता है और अब उनका रिश्ता एक राजनीतिक परिवार से जुड़ने जा रहा है।

पेशे से अधिवक्ता हैं सांसद प्रिया सरोज

सपा सांसद प्रिया सरोज पेशे से अधिवक्ता हैं और सामाजिक-राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। रिंकू और प्रिया एक-दूसरे को पहले से जानते थे और यह रिश्ता दोनों परिवारों की सहमति और स्नेह से तय हुआ है।