
धरने पर बैठे कॉलेज संचालक
राजा महेंद्र प्रताप राज्य विश्वविद्यालय के बाहर पिछले कई दिनों से कॉलेज संचालकों का अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन चल रहा था। कॉलेज संचालकों ने राजा महेंद्र प्रताप राज्य विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर पर कॉलेजों के साथ मतभेद का आरोप लगाया है। कॉलेज संचालकों का कहना है कि विश्वविद्यालय द्वारा कॉलेजों को आए दिन किसी न किसी बात पर विश्वविद्यालय द्वारा परेशान किया जाता है। चाहे वह एग्जाम कराने को लेकर के हो चाहे वह फीस को लेकर के हो, विश्वविद्यालय वाइस चांसलर कॉलेज संचालकों के साथ क्रूरता कैसा व्यवहार कर रहे हैं।
पूरे मामले पर क्या बोले कॉलेज संचालक
कॉलेज संचालकों का विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर पर आरोप है कि वह कॉलेजों के साथ मतभेद करते हैं। कॉलेज संचालक अपनी जमा पूंजी से कॉलेज बनवाता है। उसके बाद भी वाइस चांसलर के द्वारा कॉलेजों में खामियां निकाली जाती है। लगातार अपनी मांगों को लेकर हमने कई बार विश्वविद्यालय प्रशासन को ज्ञापन सौंपा है। लेकिन आज तक कोई समाधान नहीं हो सका है। इसको लेकर हम ने प्रशासन से मंजूरी लेकर 1 दिन का सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया, शहर में धारा 14 4 लागू होने की वजह से हम लोगों को एक ही दिन के लिए प्रशासन की ओर से धरना प्रदर्शन कीया।
कॉलेज प्रशासन ने मानी कॉलेज संचालकों की मांग
विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से आश्वासन दिया गया है कि जल्दी ही आपकी मांगे पूरी की जाएगी इसी मामले को लेकर आज विश्वविद्यालय चांसलर से बात की गई, तो उन्होंने बताया कि कॉलेजों के द्वारा गलत डेटा विश्वविद्यालय को अवगत कराया गया था। जब किस बात की जानकारी भी विश्वविद्यालय को हुई तो हमने विश्वविद्यालय की ओर से कॉलेजों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया अपने ऊपर शिकंजा कसते देव कॉलेज संचालक जबरदस्ती विश्वविद्यालय प्रशासन से अपनी बात को मनमाने लगे। कॉलेज संचालकों की उचित मांगों को पूरा किया जाएगा। इन्हीं बातों को रखते हुए कॉलेज संचालकों का विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से धरना समाप्त कराया गया है।
Published on:
01 Apr 2023 07:35 pm

बड़ी खबरें
View Allअलीगढ़
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
