3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गीत-संगीत की झंकार, मस्ती की फुहार, एक दूसरे के प्रति बेइंतिहा प्यार..

मिस फेयरवेल नगीन फातिमा बनी तो मिस्टर फेयरवेल बने शुभम प्रताप सिंह  

less than 1 minute read
Google source verification
mangalayatan university aligarh

mangalayatan university aligarh

अलीगढ़। गीत-संगीत की झंकार, मस्ती की फुहार, एक दूसरे के प्रति बेइंतिहा प्यार, कुछ ऐसा ही दृश्य था मंगलायतन विश्वविद्यालय के फार्मेसी विभाग में हुई फेयरवेल पार्टी का। फार्मेसी विभाग के डी.फार्मा व बी. फार्मा के अंतिम वर्ष के छात्रों को विदाई दी गई। जिसमें मिस फेयरवेल नगीन फातिमा बनीं तो मिस्टर फेयरवेल शुभम प्रताप सिंह को चुना गया। मिस्टर परफेक्ट अर्पण मिश्रा और मिस परफेक्ट अनुष्का बने। मिस्टर हैंडसम का दर्जा चित्रांकन शर्मा और मिस ब्यूटी मोहिनी को दिया गया। उधर मिस्टर डांसर का ख़िताब अभिषेक सिंह व मिस डांसर रश्मि को चुना गया।

कभी हँसाया तो कभी रुलाया
कार्यक्रम के दौरान गीत संगीत का माहौल बना हुआ था। जूनियर छात्रों ने अपने सीनियर्स को कभी हंसाया तो कभी विदाई की और पुरानी बातें करके रुलाया भी। सीनियर छात्र-छात्राओं में भी अपने साथी छात्रों से बिछड़ने का दुख दिखा। सीनियर और जूनियर छात्र-छात्राओं ने नृत्य और गीत-संगीत की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर रंग जमा दिया।

इन्होंने किया शुभारंभ

कार्यक्रम का शुभारंभ विवि के कुलसचिव प्रो. शिवाजी सरकार, फार्मेसी विभाग के प्रिंसिपल डॉ. लाल रत्नाकर सिंह व बायोटेक विभाग के अध्य्क्ष डॉ. आरके शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम का समन्वयन रीता यादव ने किया। निर्णायक मंडल में डॉ. राजीव शर्मा, डॉ. अनुराग शाक्य, उन्नति जादौन, सोनी सिंह व नियति शर्मा रही। संचालन मानसी और दीपक ने किया। इस दौरान डॉ. बृजेश शर्मा, गौरव गर्ग, जामिया फिरदौस, तांचा गौतम, दिपांशू, आदित्य प्रताप सिंह, कुलदीप सिंह, ऋषि कुमार, मनोज कुमार, आदि मौजूद रहे।

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

UP Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App

Story Loader