4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IPL-2023: आज भी घर-घर सिलेंडर पहुंचाते हैं रिंकू सिंह के पिता, बेटे के 5 सिक्स लगाने पर क्या बोले खानचंद?

IPL-2023: अलीगढ़ में एक गैस वैंडर के पांच बेटों में एक रिंकू सिंह की कहानी युवाओं के लिए मिसाल है। रिंकू के पिता खान चंद्र आज भी गैस डिलिवरी करते हैं।

2 min read
Google source verification
rinku_singh_father.jpg

रिंकू सिंह के पिता खानचंद गैस वेंडर हैं।

IPL में अलीगढ़ के रिंकू सिंह ने जैसे ही लगाता पांच छक्के लगाए, रिंकू के पिता खानचंद की पूरे दिन सिलेंडर ढोने की थकान खत्म हो गई। क्रिकेटर रिंकू सिंह का जन्म अलीगढ़ के गोविला गैस एजेंसी पर काम करने वाले हॉकर खानचंद सिंह के यहां हुआ।

रिंकू सिंह के पिता ज्ञानचंद आज भी घर-घर गैस सिलेंडर डिलीवरी करते हैं। IMAGE CREDIT:

पांच भाई-बहन में तीसरे नंबर के हैं रिंकू सिंह
रिंकू पांच भाई- एक बहन में तीसरे नंबर के हैं। रिंकू के पिता खानचंद ने गैस एजेंसी के दिए हुए दो कमरों के क्वाटर में अपनी पत्नी और बच्चों को लेकर रहे। रिंकू के पिता खानचंद पूरे दिन कंधों पर सिलेंडर ढोकर जो कमाते थे, उसमें से ही रिंकू के लिए गेंद, बल्ला आदि सामान लाकर देते थे।

रिंकू सिंह के पिता शुरू से गैस सिलेंडर लोगों के घर-घर पहुंचाते हैं। अभी भी वही काम कर रहे हैं। रिंकू शुरू से क्रिकेट खेलते रहे। रिंकू सिंह कभी-कभी अपने पिता की मदद करते थे। उनका बचपन से क्रिकेट खेलने में मन लगता था।

रिंकू के पिता खानचंद और मां बीना देवी खुशी जता रहे हैं। IMAGE CREDIT:

मैं पढ़ने के लिए उससे बोला था
रिंकू सिंह के पिता ने मीडिया को बताया, ''मैंने कहा पढ़ लिखकर कुछ बन जाओ, लेकिन वो खेलता रहा, बाद में लोग मुझसे आकर कहने लगे कि आपका बेटा अच्छा खेलता है। फिर मैंने उससे कहा कि तुम्हें खेलने का मन हो तो खेलो और वो आगे बढ़ता ही गया।"

रिंकू सिंह के शुरुआती दिनों से अलीगढ़ में मसूद अमीन की कोचिंग मिली। मसूद अमीन आज भी उनके कोच हैं। मोहम्मद जीशान ने रिंकू सिंह की मदद की। रिंकू सिंह कहते हैं कि उनकी मदद और मार्गदर्शन का अहम योगदान रहा।”

इसके बाद शाहरुख़ ख़ान की कोलकाता नइटराइडर्स ने 2018 में रिंकू सिंह को IPL के लिए 80 लाख रुपए में करार किया। उत्तर प्रदेश की ओर से घरेलू क्रिकेट में उनका प्रदर्शन निखरने लगा था।


आईपीएल का सफर

Story Loader