2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अलीगढ़

BIG BREAKING: सपा की पूर्व प्रवक्ता पंखुड़ी पाठक पर हमला, बीजेपी पर लगाया बड़ा आरोप, कहा हत्या की थी साजिश

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के अतरौली कस्बे के मोहल्ला वैशपाड़ा में सपा की पूर्व प्रवक्ता पंखुड़ी पाठक पर हुये हमले का आरोप भारतीय जनता पार्टी पर लगाया है।

Google source verification

अलीगढ़। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के अतरौली कस्बे के मोहल्ला वैशपाड़ा में सपा की पूर्व प्रवक्ता पंखुड़ी पाठक पर हुये हमले का आरोप भारतीय जनता पार्टी पर लगाया है। ये आरोप खुद पंखुड़ी पाठक ने लगाते हुए कहा है कि भाजपा उन्हें मरवाना चाहती है, जिस तरह उन पर हमला हुआ, उससे ये लगा, कि आज यहीं पर उनकी हत्या कर दी जायेगी। पुलिस भी उनका साथ नहीं दे रही थी।


ये थी पूरी घटना
बताया गया है कि रूपवास गांव के साधु कालीचरन और किसान सोनपाल सिंह की हत्या हुई थी। बहराबद गांव में लटूरी सिंह किसान की हत्या हुई। इसके अलावा तीन लोगों की हत्या हरदुआगंज में हुई थी। इन छह हत्याओं के आरोपी मे नौशाद और मुस्तकीम पुलिस मुठभेड़ में मारे गए थे। पंखुड़ी पाठक आज इनके घर पहुंची, वहीं से विवाद शुरू हो गया। वहां एकत्र हुये लोगों ने पंखुड़ी पाठक से कहा कि ये बदमाश हैं, इनसे मिलने आ रहे हो तो उनसे भी मिलने जाइए, जिनकी हत्या हुई है। इस पर पंखुड़ी पाठक ने कहा कि आपसे थोड़े ही पूछेंगे कि कहां जाना है। इस पर वहां मौजूद लोग भड़क गए। पंखुड़ी पाठक के साथ हाथापाई कर दी। उनके साथ आए लोगों को पीटा। कपड़े तक फाड़ दिए। पंखुड़ी पाठक जैसे-तैसे वहां से निकल पाईं।