
रिंकू सिंह आखिरी 5 गेंद पर 5 छक्के जड़े।
रविवार शाम को कोलकाता नाइट राइडर्स के रिंकू सिंह आखिरी ओवर में क्रीज पर थे। अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेले जा रहे इस मुकाबले में कोलकाता को आखिरी ओवर में 29 रन की जरूरत थी। KKR के खेमे में मायूसी थी लेकिन रिंकू सिंह ने एक के बाद एक लगातार पांच सिक्स लगाए और KKR को जीत दिला दी।
दुनिया कर रही रिंकू को सलाम
रिंकू सिंह के इस कारनामे के बाद देश ही नहीं विदेश से भी खेलप्रेमी और बड़े-बड़े खिलाड़ी सोशल मीडिया पर उनको बधाई दे रहे हैं। रिंकू सिंह की इस पारी ने उनको आईपीएल के बड़े स्टार्स में शामिल कर दिया है। रिंकू सिंह को आज दुनिया सलाम कर रही है लेकिन अलीगढ़ के इस लड़के की यहां तक पहुंचने की कहानी बहुत संघर्षों से भरी है। जिस गरीबी से निकलकर उन्होंने नाम बनाया है, वो काबिल-ए-तारीफ है।
अंडर-16 के लिए ट्रायल से दो बार हुए थे बाहर
रिंकू सिंह अलीगढ़ के रहने वाले हैं। रिंकू गरीब परिवार से आते हैं। उनके पिता एक गैस सिलेंडर वेंडर थे। रिंकू के चार बड़े भाई हैं। जिनमें एक भाई ऑटो चलाता था तो दूसरे भी मेहनत मजदूरी करके अपना गुजारा करते थे। रिंकू सिंह के मन में जब क्रिकेटर बनने का ख्याल आया तो पिता ने परिवार की हालत का हलावा देते हुए खूब सुनाई। यहां तक कि मार भी पड़ी। रिंकू अच्छा खेलते थे। दो बार अंडर-16 के लिए ट्रायल दिया लेकिन दोनों बार पहले राउंड में बाहर हो गए।
मोहम्मद जीशान ने रिंकू की मद्द की
ऐसे में अलीगढ़ के मोहम्मद जीशान उनकी मदद के लिए आगे आए। इसके बाद रिंकू सिंह को शुरुआती दिनों में अलीगढ़ के ही मसूद अमीन से कोचिंग मिलने लगी। रिंकू के शुरुआती कैरियर में अमीन ने उसकी आर्थिक सहयोग किया। इसके साथ ही महुआ खेड़ा अकादमी के संरक्षक अर्जुन सिंह फकीरा ने भी आर्थिक सहयोग के साथ खेल कूद के समान खरीदने में की। जिन्होंने खेल उपकरण खरीदने से लेकर स्थानीय क्लब चुनने और अकादमी की सुविधाएं दिलाने तक पूरी मदद की।
80 लाख रुपए की नीलामी में बिके रिंकू
रिंकू सिंह को साल 2018 में कोलकाता नाइट राइडर्स ने 80 लाख रुपए में अपने साथ जोड़ा। परिणाम तुरंत नहीं मिला लेकिन आज करीब 5 साल बाद उनका नाम हर किसी की जुबां पर है। उन्होंने जो कर दिखाया उसके बाद वो सुपरस्टार बन गया।
16 साल की उम्र में लिस्ट A क्रिकेट में बनाई जगह
रिंकू घरेलू क्रिकेट में उत्तर प्रदेश और आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलते हैं। वह लेफ्ट हैंड बैट्समैंन हैं और ऑफ ब्रेक गेंदबाजी करते हैं। उन्होंने अंडर-16, अंडर-19 और अंडर-23 लेवल पर उत्तर प्रदेश प्रतिनिधित्व किया। 2014 में 16 साल की छोटी उम्र में यूपी के लिए अपनी लिस्ट ए क्रिकेट की शुरुआत की और उस मैच में 83 रन बनाए।
Updated on:
09 Apr 2023 10:20 pm
Published on:
09 Apr 2023 10:19 pm

बड़ी खबरें
View Allअलीगढ़
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
