2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शिवपाल यादव को मिलने जा रहा इस बड़े मुस्लिम नेता का साथ, दो बार रहे सपा से विधायक !

सपा के पूर्व विधायक कर सकते हैं समाजवादी सेक्युलर मोर्चा ज्वाइन। बसपा से निष्कासन के बाद शुरू हुई चर्चा।

2 min read
Google source verification
Samajwadi Party ex MLA Jamirullah

Samajwadi Party ex MLA Jamirullah

अलीगढ़। समाजवादी पार्टी से दो बार विधायक रहे मुस्लिम नेता हाजी जमीरउल्लाह को बहुजन समाज पार्टी से भी निष्कासित कर दिया गया है। इसके बाद से ही चर्चा तेज हो गई है कि हाजी जमीरउल्लाह शिवपाल के साथ दिखाई देंगे। इस चर्चा का बड़ा कारण ये भी है कि हाजी जमीरउल्लाह शुरू से ही शिवपाल सिंह यादव के बेहद करीबी माने जाते हैं।

ये भी पढ़ें - BIG BREAKING: मुस्लिमों के घर गईं सपा की पूर्व प्रवक्ता पंखुड़ी पाठक पर बजरंगियों का हमला, गाड़ी तोड़ी, कपड़े फाड़े, देखें वीडियो

10 माह में हुये बसपा से बाहर
हाजी जमीरउल्लाह दिसंबर 2017 में बसपा में शामिल हुये थे। इससे पहले जमीरउल्लाह को वर्ष 2007 में पहली बार समाजवादी पार्टी ने शहर विधान सभा से टिकट दिया था और वह जीत कर विधायक बने। इसके बाद विधानसभा चुनाव 2012 में उनको कोल विधानसभा से सपा ने एक बार फिर टिकट दिया, तो वे दोबारा जीत गए। विधानसभा चुनाव 2017 में पार्टी की कमान अपने हाथ में लेने वाले अखिलेश यादव ने उनका कोल विधानसभा से टिकट काट दिया था, जिसके बाद वे निर्दलीय चुनाव लड़े। इसके बाद उन्होंने बसपा का दामन थाम लिया।

ये भी पढ़ें - पंखुड़ी पाठक पर हुये हमले का लाइव वीडियो वायरल, हाथापाई, पथराव, देखें वीडियो

शिवपाल के साथ जाने की चर्चा
जमीरउल्लाह समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव के करीबी माने जाते हैं। यही कारण रहा था कि जब विधानसभा चुनाव 2017 में सैफई परिवार में कलह हुई, तो शिवपाल के साथ नाम जुड़ा होने के कारण जमीरउल्लाह का टिकट काटा गया। जमीरउल्लाह ने बसपा का दामन थाम लिया था, लेकिन अब जब बसपा का साथ छूट गया है, तो उनका समाजवादी सेक्युलर मोर्चे में जाना तय माना जा रहा है। हालांकि सेक्यूलर मोर्चा के मंडल अध्यक्ष डॉ. रक्षपाल सिंह ने इस बारे में स्पष्ट रूप से कुछ नहीं कहा है।

ये भी पढ़ें - BIG BREAKING: सपा की पूर्व प्रवक्ता पंखुड़ी पाठक पर हमला, बीजेपी पर लगाया बड़ा आरोप, कहा हत्या की थी साजिश

Story Loader