4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IPL 2023: स्टार रिंकू सिंह की जिंदगी में है गर्लफ्रेंड! शादी में कब होंगे ‘क्लीन बोल्ड’ बहन और भाभी ने खोल दिए राज

IPL 2023: मीडिया से बात करते हुए रिंकू सिंह की शादी को लेकर बहन और भाभी ने कह दी बड़ी बात। जानिए, रिंकू सिंह की गर्लफ्रेंड को लेकर क्या कहा! शनिवार को हुए KKR Vs LSG आईपीएल मैच में रिंकू सिंह ने 33 बॉल पर 67 रन बटोरे। हालांकि, केकेआर की टीम 2 रनों से मैच हार गई।  

2 min read
Google source verification
Rinku Singh

रिंकू सिंह

IPL 2023: शनिवार को कोलकाता के इडेन गार्डेन्स स्टेडियम में हुए आईपीएल 2023 के 68वें मुकाबले में रिंकू सिंह ने कमाल कर दिया। हालांकि, रिंकू सिंह की शानदार पारी के बावजूद कोलकाता की टीम 2 रनों से मैच हार गई। रिंकू सिंह ने कुल 33 गेंदों में 67 रन बनाए जिसमें 6 चौके और 4 छक्के शामिल है। लखनऊ की टीम ने टॉस हारकर पहले बैटिंग किया और केकेआर को 177 रनों का टारगेट दिया। टारगेट का पीछा करते हुए 19 ओवर में केकेआर की टीम 156 रन जुटा पाई। अंतिम यानी 20वें ओवर में रिंकू सिंह ने कमाल कर दिया और केकेआर मैच जीतते जीतते रह गई। केकेआर के मैच हार जाने से लखनऊ सुपर जैंट्स की टीम प्लेऑफ़ में पहुंच गई है।

शादी और गर्लफ्रेंड को लेकर क्या बोली भाभी और बहन
रिंकू सिंह की शादी की बात पर मीडिया से बात करते हुए रिंकू सिंह की भाभी और बहन ने बताया कि रिंकू सिंह शादी के नाम से दूर दूर भागते हैं। अभी उनका पूरा ध्यान क्रिकेट पर है। रिंकू की भाभी ने बताया कि रिंकू का कहना है की जबतक वह ब्लू जर्सी नहीं पहनेंगे यानी जब तक वह इंडियन टीम के लिए नहीं खेलेंगे तब तक वह शादी नहीं करेंगे। अभी उनका पूरा ध्यान करियर और क्रिकेट पर है। वही, रिंकू सिंह की गर्लफ्रेंड को लेकर सवाल करने पर रिंकू सिंह की भाभी ने हंसते हुए बात को टाल दिया और गर्लफ्रेंड को लेकर कुछ भी बताने से इंकार कर दिया। हालांकि, रिंकू सिंह का जैसा प्रदर्शन रहा है उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि अब इंडियन क्रिकेट टीम में उनकी जगह बन गई है। लेकिन, अब देखना यह है कि रिंकू सिंह को आधिकारिक तौर पर इंडियन क्रिकेट टीम के लिए प्रत्यक्ष रूप से खेलने का मौका कब मिलता है।

लोगों को रिंकू सिंह से थी उम्मीद
रिंकू सिंह ने मैच को केकेआर की झोली में लगभग डाल ही दिया था। लोगों की सांसे थम सी गई थी क्योंकि अंत के 3 गेंदों में केकेआर को चाहिए थे 18 रन। और रिंकू सिंह, जो इस तरह की मुश्किल स्थिति में टीम की नैया को पार लगा चुके हैं वह स्ट्राइक पर मौजूद थे। एक बार फिर लोगों के मन में था कि रिंकू सिंह आज फिर उस तरह का प्रदर्शन करेंगे जैसा उन्होंने पिछली बार गुजरात टाइटन के खिलाफ प्रदर्शन किया था। उस मैच में रिंकू सिंह ने खेल ही पलट कर रख दी जब 5 गेंदों पर लगातार 5 छक्के मारकर इतिहास रच दिया और अपनी टीम केकेआर को जीत दिलाई।

टेबल की मदद से समझते हैं आखिरी ओवर का हाल
आइए, अब समझते हैं कि बीते दिन यानी शनिवार को हुए KKR Vs LSG मैच के आखिरी ओवर में क्या कुछ हुआ। मैच के आखिरी ओवर में केकेआर को 21 रनों की जरूरत थी। स्ट्राइक पर वैभव अरोड़ा मौजूद थें। यश ठाकुर की आखिरी ओवर की पहली गेंद पर वैभव अरोड़ा ने एक रन लेकर स्ट्राइक रिंकू सिंह को दे दी। आइए अब टेबल की मदद से समझते हैं की मैच का आखिरी ओवर कैसा गया।









































OverRuns
19.1 ओवर1 रन (वैभव अरोड़ा)
19.2 ओवर1 रन (वाइड)
19.2 ओवर0 रन (डॉट बॉल)
19.3 ओवर0 रन (डॉट बॉल)
19.4 ओवर1 रन (वाइड)
19.4 ओवर6 रन (रिंकू सिंह)
19.5 ओवर4 रन (रिंकू सिंह)
19.6 ओवर6 रन (रिंकू सिंह)