
himadri dhiraj
अलीगढ़। राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी (अलीगढ़ महोत्सव-2018) के कोहिनूर मंच पर दो फरवरी, 2018 को सायं सात बजे से स्टार्स ऑफ अलीगढ़ नाइट का आयोजन होने जा रहा है। इसमें देश-विदेश के अलावा सिने व टीवी जगत में चमक चुके अलीगढ़ के सितारे धमाल करने जा रहे हैं।
इस बार बिना पास के प्रवेश
गीत-संगीत व नृत्य की त्रिवेणी के बीच गार्जियन स्टार्स व अलीगढ़ स्टार्स का सम्मान भी प्रदर्शनी आयोजन समिति द्वारा किया जायेगा। अलीगढ़ स्टार्स नाइट के संयोजक एवं अलीगढ़ कल्चरल क्लब के सचिव पत्रकार पंकज धीरज ने बताया कि सभी अलीगढ़वासी बिना पास के प्रवेश पा सकते हैं। इस बार नाइट के पास जारी नहीं किए गए हैं।
ये देंगे प्रस्तुति
कोरियोग्राफर किरन शर्मा द्वारा गणेश वंदना और रास्थानी नृत्य, ईशा गुप्ता द्वारा गायन व डांस, आस्था श्रमा एंड ग्रुप डांस, निखऱ बंसल द्वारा डांस, फैज मोहसिन का गायन व डांस, अनुज कुमार का लावणी नृत्य, फाल्गुनी धीरज द्वारा सेमी क्लासिकल नृत्य, देव वार्ष्णेय का डांस, जॉनी फास्टर का गायन, मोहम्मद जाबिर एंड हिमाद्री धीरज का बाहुबली थीम पर नृत्य, मीनाक्षी नापाल का सेल्फ सिंगिंग, चंजन चटर्जी सेल्फ सिंगिंग, भव्य शर्मा का गिटार व रॉक गायन, नीलाक्षी मलिक का कथक नृत्य, संगीता वार्ष्णेय का फोक नृत्य, आर्यन एंड ग्रुप का शिव तांडव, अंशु सक्सैना का कथक नृत्य, लव शुक्ला का गायन और अंत में कृष्णा राणा एंड ग्रुप द्वारा बाहुबली फ्यूजन नृत्य की प्रस्तुति की जाएगी।
7वां गृहलक्ष्मी उत्सव एवं अवार्ड समारोह तीन फरवरी को
अलीगढ़ की ऐतिहासिक प्रदर्शनी में 7वां गृहलक्ष्मी उत्सव एवं अवार्ड समारोह तीन फरवरी को कृष्णांजलि मंच पर आयोजित होगा। जिसमें विशिष्ट महिलाओं को विभिन्न अवॉर्ड व आने वाली महिलाओं को दर्जनों उपहार दिये जायेंग। समारोह संयोजक काजल धीरज ने बताया कि ये कार्यक्रम पीएम मोदी व सीएम योगी के महिला सशक्तिकरण अभियान को मजबूती प्रदान करने के प्रयासों से प्रेरित है।इस बार राजनीति के क्षेत्र में बदायूं चेयरमैन दीपमाला गोयल एवं प्रतिमा सिंह, समाजसेवा के क्षेत्र में कृष्णा गुप्ता, प्रशासनिक क्षेत्र में एसडीएम गभाना रेनू सिंह, चिकित्सा सेवा क्षेत्र में डॉ. जरीन खान, कला के क्षेत्र में डॉ. इन्द्रा अग्रवाल, खेल के क्षेत्र में शालिनी चौहान, शिक्षा के क्षेत्र में टी.आर. गल्र्स कॉलेज की प्रधानाचार्या इन्दु सिंह व उद्योग-व्यापार के क्षेत्र में रियल गोल्ड की डायरेक्टर मंजली निर्वेश गुप्ता को गृहलक्ष्मी अवॉर्ड दिया जायेगा। महिला प्रेरणा स्वरूप ‘मातृ शक्ति सम्मान’ संयुक्त परिवार के लिए सौभाग्यवती वाष्र्णेय ‘सरकौड़ा’, तथा कन्या स्कूल के लिए साध्वी पुनीता चेतन, श्रम व बेटी शिक्षा के क्षेत्र में अनीता राजपूत को दिया जायेगा। साथ ही उदयीमान प्रतिभा क्षेत्र में विशेष सम्मान कु. कनिका वाष्र्णेय तथा कु. साक्षी चौहान (गायन) को दिया जायेगा।
Published on:
02 Feb 2018 10:53 am
बड़ी खबरें
View Allअलीगढ़
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
