1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अलीगढ़ में सीताराम-सीताराम गाना बुजुर्ग को पड़ा भारी, दबंगों ने पहले पीटा, फिर बरसाए पत्थर

बुजुर्ग अपने घर के चबूतरे पर बैठकर सीताराम-सीताराम का भजन कर रहा था तभी कुछ दबंगों ने उसपर ईंट और पत्थरों से हमला कर दिया। इतना ही नहीं उन्होंने बुजुर्ग को पीटकर घायल कर दिया। इस मामले की शिकायत पर पुलिस ने मौके से एक आरोपी युवक को दबोच लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

2 min read
Google source verification
02_06_2021-marpeet_new.jpg

जिले में मस्जिदों में अजान और लाउडस्पीकर पर हनुमान चालीसा का पाठ करने को लेकर पहले ही घमासान मचा हुआ। वहीं अब बुजुर्ग द्वारा सीताराम-सीताराम का भजन करने पर बखेड़ा खड़ा हो गया है। आरोप है कि बुजुर्ग द्वारा सुबह चबूतरे पर भजन करने के दौरान तीन से चार लोग उसके पास पहुंचे और सीताराम-सीताराम का भजन करने से मना किया। बुजुर्ग ने जब विरोध किया तो उन्होंने बुजुर्ग के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। फिर ईटों व पत्थरों से बुजुर्ग के ऊपर पथराव किया। उधर, पुलिस का कहना है कि उसने तत्काल मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

ये है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, जिले की कोतवाली सासनी गेट इलाके के सराय काले खां में बुधवार की सुबह करीब 4:30 बजे सीताराम-सीताराम का भजन करने को लेकर उस वक्त हड़कंप मच गया। जब इलाके के लोग गहरी निंद्रा में सोए हुए थे। यहां एक बुजुर्ग दिनेश अपने घर के बाहर चबूतरे पर बैठकर रोजाना की तरह सीताराम-सीताराम का भजन कर रहा था। तभी वहां पहुंचे 3 से 4 युवकों ने बुजुर्ग के साथ बिना कुछ कहे सुने गाली-गलौज की। इसके बाद बुजुर्ग को जातिसूचक शब्दों से नवाजते हुए उसपर ईंट और पत्थर बरसाते हुए पथराव कर दिया। बुजुर्ग के चिल्लाने की आवाज सुनकर गहरी नींद में सोए लोग अचानक उठ गए और अपने-अपने घरों से बाहर झांक कर देखा तो एक बुजर्ग के ऊपर कुछ लोग पत्थर और ईंटे बरसा रहे थे। घटना को देख इलाके में हड़कंप मच गया। लोगों ने मौके पथराव की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस पथराव के बाद गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग को मेडिकल परीक्षण के लिए निजी अस्पताल ले गई।

एक आरोपी दबोचा

उधर, युवकों द्वारा किए गए पथराव के बाद से भाजपाई संगठनों के बीच आक्रोश व्याप्त हो गया। जिसके बाद सैकड़ों की तादाद में भाजपाई संगठनों के लोग आरोपी युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए थाना सासनी गेट पहुंचे। यहां उन्होंने थाना सासनी गेट पर जमकर नारेबाजी करते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया। जिससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस ने लोगों को शांत कराया और मौके पर कार्रवाई करते हुए एक हमलावर आरोपी को गिरफ्तार कर हुए तत्काल पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

मामले की जांच जारी

इस पूरे मामले पर एसएसपी अलीगढ़ कलानिधि नैथानी ने बताया कि थाना सासनी गेट क्षेत्र के सराय काले खां में दो पड़ोसियों के बीच हुए झगड़े की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। जिसके बाद घायल बुजुर्ग को मेडिकल परीक्षण और उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। पीड़ित पक्ष के द्वारा पुलिस को दी गई लिखित तहरीर के आधार पर थाने पर तत्काल आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इस पूरे मामले में पुलिस द्वारा वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Story Loader