4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भाभीजी घर पर हैं सीरियल की गुलफाम कली का वोट मांगने का ये अंदाज आपका दिल जीत लेगा, देखें वीडियो

निकाय चुनावों में निर्दलीय प्रत्याशी के समर्थन में वोट मांगने पहुंची भाभीजी घर पर हैं फेम गुलफाम कली उर्फ फाल्गुनी राजाणी।

2 min read
Google source verification
Falguni Rajani

Falguni Rajani

अलीगढ़। घर-घर में चर्चित सीरियल भाभीजी घर पर हैं में गुलफाम कली का किरदार निभा रहीं फाल्गुनी राजाणी भी निकाय चुनाव प्रत्याशी के चुनाव प्रचार में शामिल हो गई हैं। वे अलीगढ़ में वार्ड 41 से निर्दलीय पार्षद प्रत्याशी अनुपम सक्सेना के समर्थन में वोट मांगने के लिए अलीगढ़ आईं थीं। इस दौरान वे अनुपम सक्सेना के रोड शो में शामिल हुईं व चुनावी सभा को संबोधित कर उनके समर्थन में वोट मांगे।

सीरियल की टीम से मिलाने का वादा

सासनी गेट स्थित एडीए कॉलोनी के कांशीराम पार्क में गुलफाम कली उर्फ फाल्गुनी को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई। इस बीच गुलफाम कली ने अपनी अदाओं से लोगों को लुभाया और उनकी तालियां बटोरीं। फाल्गुनी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि पार्षद प्रत्याशी अनुपम सक्सेना उनके बेहद करीबी हैं इसलिए वे मुंबई से उनके समर्थन में प्रचार करने के लिए अलीगढ़ आई हैं। इस बीच उन्होंने जनता को लुभाते हुए कहा कि अगर वे भाभी जी घर पर हैं की पूरी टीम से मिलना चाहते हैं तो उन्हें प्रत्याशी अनुपम सक्सेना को जिताना होगा। यदि वे जीतेंगे तो फाल्गुनी अलीगढ़ की पूरी जनता को सीरियल की टीम से मिलवाएंगी।


जनता से मिला बहुत प्यार

जब उनसे पूछा गया कि टीवी सीरियल में फेमस होने के बाद चुनाव प्रचार का हिस्सा बनने की क्या जरूरत है, तो उन्होंने कहा कि मुझे आप लोगों से प्यार मिला है। आप लोगों ने ही मुझे और सीरियल को शोहरत दिलाई है इसलिए आम जनता से मिलने में कोई हर्ज नहीं है। इस दौरान फाल्गुनी के साथ लोगों ने जमकर सेल्फी ली। आपको बता दें कि फाल्गुनी ने 2005 में एक्टिंग कॅरियर की शुरुआत की थी। वे गुजराती फिल्म गुज्जूभाई में नजर आईं। कुछ मराठी फिल्मों में भी काम किया। लेकिन उन्हें पहचान भाभीजी घर पर हैं में काम करने के बाद मिलनी शुरू हुई।