28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूपी के अलीगढ़ में बनने जा रहा डिफेंस कॉरीडोर, 2000 करोड़ के निवेश की आशा

आठ देशों के राजदूत, जल, थल, नभ सेना के अधिकारी और 200 उद्यमी आ रहे
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अलीगढ़

•

image

Bhanu Pratap Singh

•

Updated: 11 Aug 2018, 8:07 AM IST

Nirmala Sitharaman

Nirmala Sitharaman

अलीगढ़। उत्तर प्रदेश का अलीगढ़ जिला रक्षा क्षेत्र में नया इतिहास लिखने जा रहा है। यहां यूपी डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरीडोर परियोजना बनाई जा रही है। टप्पल में डिफेंस पार्क विकसित होगा। टाटा और अम्बानी जैसे समूह करीब 2000 करोड़ रुपये का निवेश करेंगे। इस परियोजना को मूर्तरूप देने के लिए रक्षा मंत्री निर्मला सीतारण, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, आठ देशों के राजदूत, तीनों सेनाओं के वरिष्ठ अधिकारी 11 अगस्त को आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें

एक जनपद एक उत्पाद समारोह में हस्तशिल्पियों को मिला खास तोहफा, उद्यमियों के भी खिले चेहरे

11 बजे शुरू होगी बैठक

केन्द्र और उत्तर प्रदेश सरकार की यह महत्वाकांक्षी योजना है। वैसे तो अलीगढ़ की ख्याति तालानगरी के रूप में है, लेकिन रक्षा क्षेत्र में भी होने जा रही है। शनिवार को पूर्वाह्न 11 बजे से बैठक शुरू होगी। इसमें रक्षा मंत्री, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा रक्षा राज्यमंत्री डॉ. सुभाष रामराव भामरे, उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना, उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव अनूपचंद्र पांडे भी आ रहे हैं। संयुक्त सचिव रक्षा मंत्रालय संजय प्रसाद एक बार अलीगढ़ में आकर प्रारंभिक बैठक कर चुके हैं।

यह भी पढ़ें

भगवान कृष्ण को लेकर वार्ष्णेय समाज ने राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से की बड़ी मांग, आज दिया गया ज्ञापन

200 उद्यमियों को देंगे रक्षा उत्पादों की जानकारी

जिलाधिकारी अलीगढ़ चन्द्रभूषण सिंह के मुताबिक, समागम में देश और अलीगढ़ के 200 उद्यमियों को रक्षा उत्पादों के बारे में अवगत कराया जाएगा। रक्षा उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। अलीगढ़ में पहले से ही कुछ रक्षा उत्पाद बनाए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें

किसानों ने किया सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, पीएम मोदी के नाम सौंपा ज्ञापन


राजदूत और सैन्य अधिकारी आ रहे

बैठक में अमेरिका, ब्रिटेन, स्वीडन, रूस, जापान, दक्षिण कोरिया, इजरायल, फ्रांस के राजदूत आ रहे हैं। जल, थल और नभ सेना के वरिष्ठ अधिकारी आ रहे हैं। सैन्य अधिकारियों के साथ अलग से भी एक बैठक प्रस्तावित है। धनीपुर हवाई पट्टी पर सबके हेलीकॉप्टर उतरेंगे। वहां से कार द्वारा कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे। इस दौरान कड़ी सुरक्षा रहेगी। शुक्रवार को सुरक्षा का पूर्वाभ्यास किया गया। एक साथ इतने सारे विशिष्टजनों के आगमन के चलते पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी तनाव में हैं।

यह भी पढ़ें

किसानों ने कहा चाहे फांसी दे दो, शरीर के अंग बेचने की अनुमति दें लेकिन, अब मुकदमे नहीं झेल सकते