
भीषण गर्मी में मेंटेनेंस के लिए 4 घंटे रहेगी बिजली गुल
आलीराजपुर. इन दिनों नगर में जहां भीषण गर्मी पड़ रही हैं। वहीं विद्युत मंडल द्वारा मेंटेनेंस के नाम पर बिजली कटौती की जा रही है। बिजली बंद होने से लोगों का गर्मी में हाल बेहाल हो रहा है। शुक्रवार को मेंटनेंस का काम चलने से बिजली बंद होने से लोग परेशान रहे। इसका असर व्यापार पर भी पड़ा। मेंटेनेंस का यह कार्य ८ से १३ जून तक चलेगा। इस दौरान नगर में बिजली कटौती की जाएगी। गर्मी में विद्युत कटौती किए जाने से लोग परेशान हो रहे हैं। इस भीषण गर्मी मेंं नगर का तापमान करीब ४३ डिग्री तक मापा गया है। ऐसे में बिजली की कटौती होने से लोगों के हाल बेहाल होना समझा जा सकता है। शुक्रवार को नगर में करीब 4 घंटे तक बिजली गुल रहने के कारण लोगों को कई परेशानी आई। इस संबंध में कार्यपालन यंत्री एचपी डावर का कहना है कि नगर में बारिश के मौसम को देखते हुए मेंटेनेंस का कार्य चल रहा है, इसलिए बिजली कटौती की जा रही है। यदि किसी भी नागरिक को कोई समस्या आती है, तो वे अपनी समस्या से अवगत करवा सकते हैं।
सुबह 8 से दोपहर 12 बजे तक होगी कटौती
कार्यपालन यंत्री डावर ने बताया, 9 जून को नया कलेक्टोरेट, हाउसिंग बोर्ड, कॉलेज परिसर, हॉस्पिटल मार्ग व अन्य क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी। 10 जून को लखनकोट, मालवई, रामसिंह की चौकी, 11 जून दाहोद नाका, झंडा चौक, तालाब फलिया बोरखड़, बोहरा बाखल, एमजी रोड, चांदपुर रोड, पंचेश्वर मार्ग, हॉस्पिटल रोड में मेंटेनेंस के चलते बिजली सप्लाई बाधित रहेगी। 12 जून को सिनेमा चौराहा, सेमलपाटी, कोर्ट, खेल परिसर, बस स्टैंड, आमला लाइन, मुर्गी बाजार, वीटी रोड व प्रतापगंज मार्ग, 13 जून को राक्शा क्षेत्र, दूरदर्शन, तिखी इमली, बीएसएनएल टॉवर व अन्य क्षेत्रों में बिजली सप्लाई बाधित रहेगी। इन सभी स्थानों पर सुबह 8 से दोपहर 12 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी।
फोटोयुक्तमतदाता सूची के लिए कर्मचारियों को दिया प्रशिक्षण
आलीराजपुर. नगरीय निकाय एवं पंचायत की फोटो युक्त मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण 2019 के तहत नगरीय निकाय एवं पंचायत के रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी का प्रशिक्षण कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित हुआ। प्रशिक्षण में अपर कलेक्टर सुरेश चन्द्र वर्मा ने आयोग के दिशा-निर्देशों की जानकारी दी। उन्होंने कहा, उक्त कार्य को पूर्ण गंभीरता के साथ आयोग के दिशा निर्देशानुसार संपादित किया जाए। उन्होंने कहा, मप्र राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कैलेंडर अनुसार उक्त कार्य को समय-सीमा में किया जाए। प्रशिक्षण उप जिला निर्वाचन अधिकारी बीएस सोलंकी ने निर्वाचन आयोग द्वारा कैलेंडर वार गतिविधियों की जानकारी दी। प्रशिक्षण में प्रशिक्षणार्थी अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रारूप मतदाता सूची की तैयारियों के संबंधित दिशा-निर्देशों की जानकारी दी। इस अवसर पर एसडीएम संजीव पांडे, तहसीलदार, नायब तहसीलदारगण, जनपद पंचायतों के जनपद सीइओगण सहित अन्य कर्मचारीगण उपस्थित थे। प्रशिक्षण में सभी को मप्र राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों की विस्तार से जानकारी दी।
Published on:
08 Jun 2019 05:53 pm
बड़ी खबरें
View Allअलीराजपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
