दरअसल, अलीराजपुर के एलआईसी के ब्रांच मैनेजर के पद पर पदस्थ सुशील नथलिया की गोली लगने से मौत हो गई। उनकी बेटी को भी गोली लगने की खबर सामने आई है। सुशील की बुआ सुषमा डावर ने बताया मुझे छोटे भतीजे ने बताया कि सुशील परिवार के साथ पहलगाम गए थे। सुशील को गोली लगी थी, उनकी मौत की सूचना मिली है और बेटी अकांशा घायल है। वहीं, परिवार की इंदिरा डावर ने बताया कि सुशील परिवार के साथ इंदौर में रह रहे थे।