प्रयागराज

UP Weather Alert: आंधी पानी की का अलर्ट, UP में कब पहुंचेगा मॉनसून? जानें मौसम विभाग का नया पूर्वानुमान

UP Weather Alert: दक्षिणी-पश्चिमी मॉनसून एक सप्ताह की देरी से केरल पहुंच गया है। गर्मी से परेशान यूपी के लोगों को बारिश का इंतजार है। राज्य के तराई इलाके में पूर्वी हवाओं से मौसम में बदलाओ आ सकता है।

less than 1 minute read
,,

UP Weather Alert: लखनऊ और आसपास के जिलों में 20 जून से मानसून के आने का अनुमाान है। मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार शुक्रवार और शनिवार को गर्मी पड़ सकती है। दिन में लू चलने की चेतावनी दी गई है। अगले दो दिन का तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।

तराई वोल क्षेत्रों से पूर्वी हवाओं के साथ बौछारें पड़ सकती हैं
तराई वाले क्षेत्रों से पूर्वी हवाओं के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। लखनऊ और आसपास के जिलों में दिन के तापमान में मामूली कमी हो सकती है, लेकिन 40 डिग्री सेल्सियस से कम नहीं होगा। बीच-बीच में बदल के साथ बूंदाबांदी हो सकती है।


प्री-मानसून एक्टीविटी दिलाएंगी गर्मी से राहत
मौसम विभाग ने गुरुवार एक मानसून का चार्ट जारी किया है। इसमें केरल में मानसून पहुंचने की जानकारी दी गई है। मौसम विज्ञानी मो. दानिश ने बताया कि उत्तर प्रदेश में मानसून के दाखिल होने की संभावित तारीख 20 जून है। मानसून की गति पर बराबर निगरानी की जा रही है। दो-तीन दिन में तस्वीर कुछ साफ होगी।

20 से 25 जून के बीच मानसून देगा दस्तक
उत्तर प्रदेश में माॅनसून 20 से 25 जून के बीच दस्तक दे सकता है। वहीं लखनऊ में यह 25 से 28 जून के बीच दस्तक देगा। इसके पूर्व मानसून की गतिविधियां शुरू जाएंगी। इसमें बदली, हवा, बौछारें और कहीं तेज बरसात हो सकती है। इससे तापमान में गिरावट आ सकती है।

Published on:
10 Jun 2023 09:35 am
Also Read
View All

अगली खबर