2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Umesh Pal Hatyakand: अतीक के बेटे असद ने बनाया था हत्या का प्लान, सबको दिए थे नए मोबाइल और सिम

STF की जांच में पता चला है कि उमेश पाल की हत्या के बाद असद ने सारे शूटरों के मोबाइल जमा कर लिए थे।  

2 min read
Google source verification
Umesh Pal Murder Case Prayagraj

अतीक अहमद और उनकी पत्नी शाइस्ता

राजूपाल हत्याकांड के गवाह उमेश पाल की हत्या के लिए माफिया अतीक अहमद के बेटे ने प्लान बनाया था। STF की जांच में इस बात का खुलासा हुआ है। अतीक, उसका भाई अशरफ, पत्नी शाइस्ता, बेटा असद आपस में व्हाट्सएप ग्रुप कॉल से बातचीत करते थे।

STF को सुबूत मिलने के बाद अब शाइस्ता भी निशाने पर आ चुकी है। वहीं, STF को एक फरार शूटर के बारे में भी जानकारी हाथ लगी है। जांच में पता चला है कि उमेश पाल की हत्या के बाद असद ने सारे शूटरों के मोबाइल जमा कर लिए थे।

11 फरवरी को अशरफ से मिलने आया था असद
असद ने सभी को नए मोबाइल और सिम दिए थे। उसने सबसे मोबाइल पर व्हाट्सएप के जरिए ही संपर्क करने को कह था। STF की जांच में इस बात का खुलासा हुआ है कि बरेली जेल में 11 फरवरी को अशरफ से असद, शूटर विजय चौधरी उर्फ उस्मान, गुड्डू मुस्लिम और गुलाम मिलने गए थे। जेल में अशरफ से मुलाकात के लिए आने वालों को रोका नहीं जाता था।

यह भी पढ़ें: BJP विधायक बोले-किसी भी हद तक जा सकती है पुलिस, अतीक-मुख्तार भी मारे जाएंगे

अशरफ से मिलने आने वालों के हाथ पर मुहर लगाकर अंदर भेज दिया जाता था। मुलाकात रजिस्टर में मिलने आए व्यक्ति का नाम-पता दर्ज नहीं होता था। बरेली जेल में हुई इस गैरकानूनी मुलाकातों की सीसीटीवी फुटेज प्रयागराज पुलिस को सौंप दी गयी है। इसकी STF छानबीन कर रही है।

बहराइच से दो लोगों को हिरासत में लिया STF
STF ने उमेश पाल हत्याकांड के मामले में बहराइच से दो लोगों को हिरासत में लिया है। इन पर माफिया अतीक अहमद के करीबी होने का शक है। यह भी बताया जा रहा है कि इनमें एक का शहर में शापिंग मॉल है। चर्चा है कि इन्हीं में से एक व्यक्ति के होटल में घटना के मुख्य आरोपी अतीक के बेटे असद और उसका एक साथी रुका था।

STF के अनुसार, इनका साथ देने के आरोप में शहर में एक मॉल संचालक और एक होटल संचालक को STF की टीम ने सोमवार को हिरासत में लिया है। इसके अलावा एक दर्जन से अधिक लोग रडार पर हैं, जिन पर अतीक अहमद के करीबी होने के साथ उसको फाइनेंस करने का भी शक है।

Story Loader