1 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रयागराज में चल रहा था रेलवे के अवैध ई-टिकट का धंधा, बंगाल का जालसाज गिरफ्तार

बंगाल से आकर प्रयागराज में रेलवे के अवैध ई-टिकट का धंधा करने वाले जालसाज को रेलवे सुरक्षा बल ने गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से भारी संख्या में अवैध टिकट और नकदी भी बरामद किया गया।

less than 1 minute read
Google source verification

रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट प्रयागराज एवं क्राइम विंग द्वारा मुख्यालय साइबर सेल प्राप्त आइआरसीटीसी की संदिग्ध यूजर आइडी के सत्यापन एवं रेल टिकटों का अवैध व्यापार करने वालों के विरूध्द अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत जांच पड़ताल में आजाद हुसैन पुत्र अब्दुल गफ्फार निवासी दक्षिण नवाबपुर, मालिक पारा, थाना चंडी जिला हुबली बंगाल को नुरुल्ला रोड करेली स्थित एक दुकान से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आजाद के पास से कुल 117 यूजर आइडी जब्त की गई है। आरोपी मलिक गदर साफ्टवेयर के माध्यम से पर्सनल यूजर आइडी पर अवैध रूप से टिकट बनाकर टिकट पर अंकित मूल्य से 150-200 रूपए लेकर यात्रियों को बेंचता था। आरोपी के पास से आगामी यात्राओं की तीन अवैध टिकटें और हो चुकी यात्राओं की लगभग 73000 रूपए की 31 ई-टिकट, लैपटाप, मोबाइल और हजारों रूपए नकदी बरामद किए गए हैं। आरोपी के खिलाफ रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट में मुकदमा दर्ज कराया गया।