26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Maha Kumbh 2025: बांग्लादेशी हिंदुओं का महाकुंभ में शामिल होना मुश्किल, यह है वजह

Maha Kumbh 2025: महाकुंभ 2025 में बांग्लादेशी हिंदुओं का शामिल होना चुनौतीपूर्ण माना जा रहा है। इसकी बड़ी वजह क्या है, आइए जानते हैं…
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

प्रयागराज

•

image

Sanjana Singh

•

Updated: 12 Dec 2024, 2:44 PM IST

Maha Kumbh 2025

Maha Kumbh 2025: 2025 में प्रयागराज में आयोजित होने वाला महाकुंभ बेहद खास होने वाला है। इस महाकुंभ में देश-विदेश से बड़ी संख्या में लोग स्नान और धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लेने के लिए आएंगे। यूपी सरकार ने भी इस आयोजन को भव्य और व्यवस्थित बनाने के लिए व्यापक तैयारियां की हैं। हालांकि, बांग्लादेशी तीर्थयात्रियों के लिए इस महाकुंभ में शामिल होना चुनौतीपूर्ण हो सकता है। विशेष रूप से बांग्लादेशी हिंदुओं के लिए इस पर्व में भाग लेना कठिन हो सकता है।

विदेश मंत्रालय के अनुसार, बांग्लादेश से भारत आने वाले नागरिकों के लिए पर्यटक वीजा बंद है। यह फैसला तब लिया गया जब कुछ महीने पहले बांग्लादेश के हालात बिगड़ गए थे। इस दौरान ढाका स्थित भारतीय उच्चायोग और चिटगांव, खुलना, राजशाही तथा सिलहट में स्थित उप उच्चायोगों से अधिकतर स्टाफ को वापस भारत बुला लिया गया था।

केवल आपातकालीन वीजा किए जा रहे जारी 

फिलहाल, स्टाफ कम होने की वजह से भारतीय उच्चायोग केवल आपातकालीन वीजा सेवाएं प्रदान कर रहा है। चिकित्सा, रोजगार या पढ़ाई के लिए भारत आने वालों को ही वीजा दिए जा रहे हैं। इसके अलावा, अगर कोई अन्य आपातकालीन स्थिति हो तो, उसका वीजा प्रदान किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: झांसी में NIA टीम को भीड़ ने घेरा, मुफ्ती को गिरफ्त से छुड़ाया

पर्यटक वीजी अभी भी बंद

पर्यटक वीजा फिर से कब तक शुरू होंगे, यह बांग्लादेश के हालात और भारतीय उच्चायोग के स्टाफ की वापसी पर निर्भर करेगा। प्रयागराज में लगने वाले महाकुंभ में भाग लेने के लिए बांग्लादेश से आने वाले हिंदू तीर्थयात्रियों को पर्यटक वीजा की आवश्यकता होगी, लेकिन अभी यह सुविधा उपलब्ध नहीं है। ऐसे में बांग्लादेश से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए भारत आना मुश्किल हो सकता है।