
Jhansi: उत्तर प्रदेश के झांसी में शहर काजी के भतीजे के घर पर देर रात NIA की टीम ने छापेमारी की। रात करीब 2:30 बजे एनआईए टीम यूपी एटीएस के साथ मुफ्ती खालिद के घर पहुंची। इस दौरान 8 घंटे की पूछताछ चली। इसके बाद एनआईए की टीम जब मुफ्ती को हिरासत में लेकर घर से बाहर निकलने लगी तो समर्थकों ने विरोध शुरू कर दिया।
इस पर एनआईए ने समर्थकों को समझाने की कोशिश की। इसी बीच, एनआईए और मुफ्ती के समर्थकों के बीच बहस हो गई। बहस इतनी बढ़ गई कि धीरे-धीरे वहां 100 से अधिक लोगों की भीड़ जमा हो गई। भीड़ NIA की गिरफ्त से मुफ्ती खालिद नदवी को छुडाकर अपने साथ ले गई। पुलिस और एनआईए की टीम ने लोगों को खदेड़ने की कोशिश की, लेकिन नाकाम रहे। यह पूरी घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के अलीगोल खिड़की के पास सलीम बाग की है।
बताया जा रहा है कि मुफ्ती खालिद शहर काजी के भतीजे हैं और वह मदरसा में टीचर भी हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, खालिद नदवी ऑनलाइन क्लास लेते हैं और विदेश लोगों को पढ़ाते हैं। NIA की टीम उनके घर फंडिंग की जांच के लिए पहुंची थी।
Updated on:
12 Dec 2024, 12:35 PM IST
Published on:
12 Dec 2024, 12:35 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.