
सपा लोहिया वाहिनी की साइकिल यात्रा प्रयागराज पहुंची।
UP News: लोकसभा चुनाव से पहले सभी पार्टियां रणनीति बनाना शुरू कर दी है। इसी कड़ी में सपा अपनी खो चुकी जनाधार को पाने के लिए ‘देश बनाओ- देश बचाओ’ साइकिल यात्रा की शुरूआत कर रही है। बुधवार को 'देश बचाओ, देश बनाओ' साइकिल यात्रा लखनऊ से होते हुए बछरावां, रायबरेली के रास्ते प्रयागराज पहुंची।
समाजवादी की यात्रा प्रयागराज में गंगापार के कई इलाकों से होते हुए छात्रसंघ भवन पहुंची। यहां पर सपा के कार्यकर्ताओं ने पदम धर की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। उसके बाद कई जगह घूमने बाद समाजवादी पार्टी कार्यालय के लिए ये यात्रा रवाना हुई। ये यात्रा यूपी के करीब दो दर्जन जिलों से होकर गुजरेगी। इस दौरान सपा कार्यकर्ता यहां के लोगों से बात करेंगे और पार्टी की बात को आम जन-जन तक पहुंचाने का काम करेंगे।
यह भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव से पहले मायावती का बड़ा दांव, बोलीं- यूपी ही नहीं पूरे देश में हो जातीय जनगणना
22 नवंबर को लखनऊ में यात्रा का होगा समापन
प्रयागराज जिला कार्यालय से महानगर अध्यक्ष और यमुनापार अध्यक्ष ने झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया। यात्रा के संयोजक एवं लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक यादव ने कहा कि भाजपा शासन में बढ़ती महंगाई, घटते रोजगार, महिलाओं से हो रहे अत्याचार, ध्वस्त कानून व्यवस्था, देश और प्रदेश के बिगड़ते माहौल के विरोध तथा जातीय जनगणना को लेकर प्रदेशभर में जनजागरण के लिए साइकिल यात्रा निकाली जाएगी। सौ दिवसीय यात्रा के प्रथम चरण का समापन 22 नवंबर को लखनऊ में होगा। इस चरण में 24 जिले, 25 लोकसभा क्षेत्र और 125 विधानसभा क्षेत्रों का भ्रमण किया जाएगा।
Updated on:
09 Aug 2023 04:39 pm
Published on:
09 Aug 2023 04:37 pm
बड़ी खबरें
View Allप्रयागराज
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
