
कौशांबी के चायल में सात फीट ऊंची निषादराज की लेगी प्रतिमा, जमीन की रजिस्ट्री पूरी : संजय निषाद
निषादराज पार्टी (Nishad Party) सुप्रीमो और यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री डा. संजय निषाद (Sanjay Nishad) ने कहाकि, कौशांबी (Kaushambi) जिले के चायल में निषादराज की सात फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित कराने के लिए जमीन की रजिस्ट्री करा ली गई है। श्रृंगवेरपुर (Shringverpur) में भगवान रामचंद्र और निषादराज की गले लगते प्रतिमा जल्द ही स्थापित होगी। इसके साथ ही संजय निषाद ने कहाकि, निषादराज पार्टी और भाजपा गठबंधन लोकसभा चुनाव 2024 मिलकर लड़ेंगी। इसकी तैयारी शुरू हो गई है। पार्टी के कार्यकर्ताओं की आज होने वाली बैठक में तैयारियों को लेकर रणनीति बनाई जाएगी। नगर निकाय चुनाव भी भाजपा के साथ ही पार्टी लड़ेगी।
मझवार को मिलेगा अनुसूचित जाति का दर्जा जल्द
निषादराज पार्टी अध्यक्ष डा. संजय निषाद आज प्रयागराज में थे। प्रयागराज (Prayagraj) के सर्किट हाउस में शनिवार दोपहर डा. संजय निषाद ने एक प्रेसवार्ता में कहा कि, पहले की पार्टियां निषादों को शिकार बनाती थीं, अब भाजपा हिस्सेदार बना रही है। निषादों के लिए केंद्र सरकार ने 20 हजार करोड़ रुपए विभिन्न योजनाओं के तहत दिए हैं। इसके अलावा मझवार को अनुसूचित जाति का दर्जा दिलाने के लिए केंद्र सरकार अहम कदम उठा रही है। चार दिन पहले ही सामाजिक न्याय मंत्रालय को इसकी फाइल भेजी गई है।
निषादों के कल्याण बन रही हैं कई योजनाएं
निषादराज पार्टी सुप्रीमो डा. संजय निषाद ने कहाकि, कौशांबी जिले के चायल में निषादराज की सात फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित कराने के लिए जमीन की रजिस्ट्री करा ली गई है। श्रृंगवेरपुर में भगवान रामचंद्र और निषादराज की गले लगते प्रतिमा जल्द ही स्थापित होगी। निषादों के कल्याण के लिए प्रदेश सरकार कई योजनाएं संचालित कर रही है।
Published on:
08 Oct 2022 03:32 pm
बड़ी खबरें
View Allप्रयागराज
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
