प्रयागराज

शाइस्ता और जैनब में हमेशा रहा 36 का आंकड़ा, अब दोनों साथ काट रहीं फरारी, जानिए क्यों थी लड़ाई?

Allahabad News: जैनब फातिमा भी शाइस्ता परवीन के साथ फरार चल रही है। लेकिन चकिया के लोगों का कहना है कि पहले जैनब फातिमा और शाइस्ता के आपसी रिश्ते ठीक नहीं थे।

2 min read
बाएं से शाइस्ता परवीन दाएं में जैनब फातिमा

Allahabad News: प्रयागराज में हुए चर्चित उमेश पाल हत्याकांड के बाद से अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन ही नहीं बल्कि अशरफ की पत्नी जैनब फातिमा भी फरार चल रही है। पुलिस दोनों की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस का मानना है कि अतीक और अशरफ के कई राज जैनब उगल सकती है।

जैनब की भूमिका भी संदिग्ध मानी है पुलिस
अतीक के भाई अशरफ की पत्नी जैनब फातिमा को भी उमेश पाल हत्याकांड में पुलिस ने आरोपी पाया है। पुलिस को शुरूआती जांच पड़ताल में जैनब के खिलाफ कई सबूत मिले हैं। पुलिस ने उमेश पाल हत्याकांड में जैनब की भूमिका भी संदिग्ध मानी है।

शाइस्ता के आगे कोई नहीं खोलता था मुंह
खबरों के अनुसार, जैनब फातिमा भी शाइस्ता परवीन के साथ फरार चल रही है। लेकिन चकिया के लोगों का कहना है कि पहले जैनब फातिमा और शाइस्ता के आपसी रिश्ते ठीक नहीं थे। घर में शाइस्ता की हुकूमत चलती थी। नौकर चाकर से लेकर रिश्तेदारों तक शाइस्ता के आगे कोई नहीं मुंह खोलता था।

धीरे-धीरे शाइस्ता और जैनब के बीच दूरियां बढ़ती गई
यहां तक कि अशरफ भी अपनी भाभी के सामने कुछ नहीं बोलता था और ना ही उनकी बात काटने की कोशिश करता था। कहा जाता है कि इसी वजह से जैनब और शाइस्ता के बीच आपसी विवाद था। जैनब ये सब काफी दिनों से बर्दास्त कर रही थी। धीरे-धीरे शाइस्ता और जैनब के बीच दूरियां बढ़ती गई।

रोज मर्रा की चीजों को लेकर अनबन शुरू हो गई थी। इस बात की जानकारी अतीक और अशरफ के कानो तक पहुंचने लगी थी। दोनों भाइयों ने काफी प्रयास किया की शाइस्ता और जैनब एक दूसरे को समझने लगे। लेकिन धीरे- धीरे दोनो में बात चीत बंद हो गई।

शादी की शुरुआत में दोनों देवरानी और जेठानी के बीच अच्छी बनती थी
शादी की कुछ महीनें बाद ही जैनब अपने मायके चली गई। अपने भाई के घर को ही अपना घर बना लिया। अशरफ की शादी जैनब फातिमा के साथ साल 2013 में हुई थी। शादी के कुछ महीने पहले ही अशरफ जेल से छूट कर आया था। अतीक ने अशरफ की शादी बड़ी धूम धाम से को थी। शादी की शुरुआत में दोनों देवरानी और जेठानी के बीच अच्छी बनती थी।

जैनब की शादी के खुशी के पल बस ज्यादा दिन नहीं रहें। जैनब के 4 बच्चे हैं। जैनब भी अपने पति अशरफ की हत्या के बाद, अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हुई थी। लेकिन अब इसी बीच यह अपडेट सामने आ रहा है कि दोनों देवरानी और जेठानी एक साथ फरार चल रही है। UP SFT दोनों की तलाश में जुटी हुई है।

Published on:
12 May 2023 11:01 am
Also Read
View All

अगली खबर